फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Late evening agreed with the millers, the purchase of paddy started in the market

देर शाम मिलर्स के साथ बनी सहमति, शुरू हुई मंडी में धान की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Late evening agreed with the millers, the purchase of paddy started in the market
मंडी शेड के नीचे सुखाने के लिए बिखेरा हुआ धान। - फोटो : Sirsa
सिरसा। परमल धान को लेकर मिलर्स के पंजीकरण प्रक्रिया पूरी ना होने के चलते एजेंसी ने शुक्रवार को मंडी में खरीद शाम 6 बजे शुरू की। किसान मंडी में धान लेकर बैठे है और खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे है। देर शाम हैफेड व वेयर हाउस की मिलर्स के साथ सहमति बनी और करीब 28 मिलर्स ने पोर्टल पर पंजीकरण करवा लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को 31 किसान 1835 क्विंटल धान मंडी में लेकर पहुंचे। मंडी में वेयर हाउस द्वारा खरीद करनी थी लेकिन मिलर्स से सहमति नहीं बन रही थी। दोपहर बाद सहमति बनने पर एजेंसी ने शाम 6 बजे शुरू बोली शुरू की। बता दें कि बीते रविवार से मंडी में आने वाले धान में खरीद एजेंसियों द्वारा नमी की मात्रा अधिक बताई जा रही है। जिसके कारण 1-2 ढेरी ही खरीदी जा सकी। नमी अधिक होने के चलते किसान शेड के नीचे ही ढेरी खोलकर सूखा रहे है। जिससे आने वाले किसानों को मंडी शेड के बाहर ढेरी लगानी पड़ रही है।
विज्ञापन

नरमे के भावों में आ रही है तेजी
शुक्रवार को सिरसा मंडी में बिकने आया नरमा 7501 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा गया। आए दिन नरमे के भावों में उछाल आ रहा है। किसान खुुश है कि नरमा तेजी में बिक रहा है लेकिन वहीं अधिक बारिश से नरमा खराब होने पर इस बार प्रति एकड़ उपज में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले के 28 मिलर्स ने पंजीकरण करवा लिया है। खरीद सुचारू रूप से चल रही है, नमी अधिक होने से खरीद नहीं हो पा रही।
-सुरेंद्र सैनी, डीएफएससी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed