फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Last rites of police personnel Hardeep who lost his life in the accident were performed in a sad atmosphere.

Sirsa News: हादसे में जान गंवाने वाले पुलिस कर्मी हरदीप का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

Mon, 06 Nov 2023 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 06 Nov 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Last rites of police personnel Hardeep who lost his life in the accident were performed in a sad atmosphere.
हरदीप सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पुलिस विभाग में कार्यरत एएसआई हरदीप सिंह की सड़क हादसे में मौत होने के बाद सोमवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। सोमवार को फतेहाबाद के अजीत नगर में उनका अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया। जिला पुलिस ने हरदीप सिंह को सलामी दी। इस मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव साहरणा जिला फतेहाबाद हाल सेक्टर 20 निवासी बलजिंद्र कौर ने बताया कि उसका पति हरदीप सिंह सीआईडी में एएसआई के पद पर तैनात थे। चार नवंबर दोपहर बाद साढ़े तीन बजे हरदीप बाइक पर सवार होकर कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-20 में चौक पर एक कार चालक ने उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सहायता से उन्हें शहर के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हरदीप की एक बेटी व बेटा है।
विज्ञापन



2004 में हरियाणा पुलिस सिपाही हुए थे भर्ती
अजीत नगर निवासी हरदीप सिंह वर्ष 2004 में हरियाणा पुलिस में सिपाही के तौर पर भर्ती हुए थे, जिसके बाद वह काफी साल तक सिरसा जिले में कार्यरत रहे। वर्तमान में वह सीआईडी में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनके अंतिम संस्कार में सिरसा व फतेहाबाद जिले के काफी पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed