फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Lack of DAP became a hindrance in sowing, likely to reach rake after Diwali

बिजाई में डीएपी की कमी बनी रोड़ा, दिवाली के बाद रैक पहुंचने की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
Lack of DAP became a hindrance in sowing, likely to reach rake after Diwali
डीएपी खाद न होने के कारण खाली पड़ा किसान सेवा केंद्र। - फोटो : Sirsa
सिरसा। सरसों और गेहूं की बिजाई में अब डीएपी की कमी रोड़ा बनती हुई नजर आ रही है। किसान डीएपी लेने के लिए एक दुकान से दूसरी दुकान पर चक्कर काटते हुए नजर आ रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार जिले की निजी दुकानों पर अभी 300 एमटी ही डीएपी बची है और दिवाली के बाद आईपीएल का रैक लगने की उम्मीद है। जिसके बाद जिले में अलग-अलग स्थानों पर डीएपी की सप्लाई पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

किसानों की ओर से अब सरसों और गेहूं की बिजाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लेकिन डीएपी लेने के लिए किसानों को बार-बार लाइनों में लगकर घंटों के इंतजार के बाद केवल पांच बैग की मिल पाते हैं। हालांकि अधिकारी की ओर से जल्द ही डीएपी की किल्लत दूर होने का आश्वासन दिया जा रहा है। लेकिन बीते एक माह से किसान बार-बार डीएपी लेने के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। दुकानदार डीएपी का स्टॉक खत्म होने की जानकारी देकर किसानों को वापस लौटा रहे हैं। जिसके कारण किसानों की सरसों की बिजाई भी अब लेट होना शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

दुकानों पर नहीं मिल रहा एक भी डीएपी का बैग
मंगलवार को डीएपी के बैग लेने के लिए अनाज मंडी में पहुंचे किसान अशोक कुमार, रामकुमार, हरी सिंह ने बताया कि बीते एक माह से डीएपी के लिए बार-बार दुकानों पर चक्कर काट रहे है। लेकिन इसके बाद भी डीएपी खाद नहीं मिल पा रही। डीएपी खाद पहुंचने से पहले ही दुकानदार बेचने की जानकारी दे किसानों को वापस भेज देते है। रैक भी लगातार लग रहे है लेकिन किसानों को इसके बाद भी डीएपी नहीं मिल पा रही। कई दुकानदार अधिक भाव बताकर डीएपी किसानों को बेच रहे है। लेकिन अधिकारियों की ओर से उन पर कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में अभी 300 एमटी डीएपी खाद का स्टॉक पड़ा है। दो दिन बाद आईपीएल का रैक लगने की उम्मीद है। जिसके बाद सभी जगहों पर डीएपी खाद की सप्लाई कर दी जाएगी।
सुखदेव सिंह, गुणवत्ता नियंत्रक अधिकारी, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed