फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   labour day celebrated

Sirsa News: शहीद मजदूरों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

Fri, 01 May 2026 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 01 May 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
labour day celebrated
अनाज मंडी में श्रमिकों ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया,
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर मजदूरों को किया जागरूक




संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सीडीएलयू के पास निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज सिरसा में कार्यरत मजदूरों के लिए एक जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवेश सिंगला ने बताया कि वर्कशॉप के दौरान रीटेनर अधिवक्ता आशीष गुप्ता ने मजदूरों को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मजदूरों को अपने अधिकारों की जानकारी होना बेहद जरूरी है ताकि वे किसी भी प्रकार के शोषण से बच सकें।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित मजदूरों को नालसा की टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100, मजदूरों से संबंधित विभिन्न कानूनों, फ्री लीगल ऐड, ई-श्रम कार्ड व पेमेंट ऑफ वेजेस एक्ट के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें आवश्यकता पड़ने पर मुफ्त कानूनी सहायता के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रामा सिविल इंडिया कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनीश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
अनाज मंडी में श्रमिकों ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। अनाज मंडी में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर अनाज मंडी मजदूर यूनियन ने शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया। शहीद मजदूरों की प्रतिमा के आगे मजदूरों ने अगरबत्ती जलाकर श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके संघर्षों को याद किया। कार्यक्रम में मजदूरों ने एकजुट होकर अपनी विभिन्न मांगों को सरकार के समक्ष रखा।
इस अवसर पर रमेश धानक, हरकेश मंडोली, राजेंद्र इटकान, धर्मवीर सोलंकी व बनवारी लाल लागुरिया ने कहा कि मजदूर दिन-रात मेहनत करता है लेकिन उसे समय पर उसका पूरा हक नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि मंडी में गेहूं का उठान समय पर नहीं होने से मजदूरों के काम पर असर पड़ता है और उनकी रोजी-रोटी प्रभावित होती है। साथ ही ठेका प्रथा के कारण मजदूरों का शोषण हो रहा है, जिसे सरकार को तुरंत बंद करना चाहिए।
मजदूर दिवस पर भगत सिंह विचार मंच ने की विचार गोष्ठी
फोटो -- 9
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। भगत सिंह विचार मंच की ओर से मजदूर दिवस के अवसर पर नामधारी गुरुद्वारा करीवाला में शुक्रवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता करीवाला के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि दिलबाग सिंह बारा ने की। गोष्ठी में शामिल सभी मंच सदस्यों ने मजदूर दिवस के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

कन्वीनर सुखदेव सिंह विर्क ने कहा कि यह दिन मजदूर के अधिकारों, न्याय और कामकाजी स्थिति पर बात करने दिक्कतों को जानने और सुधार करने से जुड़ा हुआ है। यह दिन मजदूर और मजदूर आंदोलन द्वारा किये गये संघर्षों और उपलब्धियों को याद करवाता है। उन्होंने बताया कि 1 मई 1886 को शिकागो में हजारों मजदूरों ने 8 घंटे कार्य दिवस की मांग को लेकर हड़ताल की थी। इसमें कई लोग मारे गए थे। इसके बाद वहां की सरकार ने 8 घंटे के कार्य दिवस की मांग को स्वीकार कर मजदूरों के हित में कानून बनाया था।
सर्व प्रथम 1 मई 1923 को भारतीय मजदूर किसान पार्टी के नेता सिंगरावेल चेटचार ने मद्रास में लाल झंडा फहराया और मजदूरों के हक में मांगें रखीं। भारत सहित विश्व के लगभग 80 देशों में 1 मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है। सिख समुदाय में इस दिन को भाई लालो दिवस के रूप में मनाते हैं।
इस अवसर पर मुख्तियार सिंह ओलख, मोहन सिंह तलवाड़ा, हरभजन सिंह खालसा, मुख्तार सिंह मिर्जा, राम सिंह चीरेवाला, बख्शीश सिंह विर्क, दलीप सिंह, सोहन सिंह पवार, गुरदीप सिंह डब आदि उपस्थित रहे।
फोटो - रानियां01 विचार गोष्ठी करते मंच सदस्य।

रानियां में पल्लेदार यूनियन ने मनाया विश्व मजदूर दिवस
फोटो - 28
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। विश्व मजदूर दिवस पर पल्लेदार यूनियन की ओर से अनाज मंडी के समक्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मजदूर संगठन के सदस्यों ने संयुक्त रूप से हैफेड गोदाम पर लाल ध्वज फहराकर की।
कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन मनोज सचदेवा, मार्केट कमेटी चेयरमैन ललित मोहन पोपली, आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश फुटेला, मास्टर गुरदेव, पार्षद पवन कालड़ा, बलजीत सिंह, पार्षद प्रतिनिधि चंद्रभान कामरा ने शिरकत की। चेयरमैन मनोज सचदेवा ने कहा कि देश विकास व उन्नति के पथ पर अग्रसर है पर मजदूरों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। सरकार को चाहिए कि इन मजूदरों को आर्थिक सहायता देकर इन्हें सबल बनाए।
इस अवसर मजदूरों की मांगों से अवगत करवाते हुए पल्लेदार यूनियन के प्रधान वेद प्रकाश व मक्खन सिंह ने कहा कि आज मजूदरों परिवारों का जीवन बड़े कठिन दौर से गुजर रहा है। सरकार को चाहिए कि मजदूरों को हर प्रकार की सहायता व सुविधाएं दे ताकि उनके बच्चे पढ़ लिखकर अफसर बन जाएं। उन्होंने कहा कि मजदूरों को उनकी पूरी मजदूरी मिलनी चाहिए।

इस मौके पर मार्केट कमेटी रानियां के वाइस चेयरमैन स्वर्ण सिंह, पूर्व पार्षद सतनाम सिंह, निर्मल सिंह बसरा, मार्केट कमेटी सचिव सुरेंद्र सैन, सरपंच निरंजन सिंह, अलख राज मुनीम, ठेकेदार बीरबल सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
फोटो - रानियां04 विश्व मजदूर दिवस पर शामिल लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed