फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   laborers in line since morning for screening

स्क्रीनिंग के लिए सुबह से लाइन में लगे प्रवासी मजदूर, धूप होने पर चप्पलों की बनाई लाइन, खुद बैठे छांव में

Thu, 07 May 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
laborers in line since morning for screening
laborers in line since morning for screening - फोटो : Sirsa
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। वहीं दूसरे राज्यों से आए लोगों को भी प्रशासन घर भेजने की तैयारियों में लगा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमें अन्य राज्यों से आए लोगों की स्क्रीनिंग करने में लगी हुई है। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में स्क्रीनिंग के समय छाया न होने के कारण लोग अपनी चप्पलें उतार लाइन में रख खुद छाया में बैठ गये। इस दौरान स्क्रीनिंग कराने आये लोगों द्वारा सामाजिक दूरी के पालन की अवहेलना भी की गई। गांवों में भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने रेहड़ी चालकों और दुकानदारों की भी स्क्रीनिंग की जा रही है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के कारण सिरसा जिले में फंसे मजदूरों को भेजने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिसको लेकर प्रशासन ने पास जारी करते हुए निर्देश दिए थे कि जो भी व्यक्ति अन्य राज्य में जाना चाहता है, वह पहले अपनी मेडिकल जांच करवाए उसी के बाद ही उसे दूसरे राज्य में जाने के लिए पास जारी कर दिया जाएगा। जो भी मजदूर जिले में आए हुए हैं उन सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग की जा रही है। करीब तीन दिन से मजदूरों की स्क्रीनिंग की जा रही है। अन्य राज्यों से आए मजदूर स्क्रीनिंग के लिए सुबह से ही भगत सिंह स्टेडियम में आकर लाइन में लग जाते हैं। दोपहर के समय धूप होने केे कारण मजदूरों ने अपनी चप्पलें लाइन में लागकर खुद छाया में बैठ गए।
विज्ञापन

नहीं है पानी की व्यवस्था
स्क्रीनिंग करवाने के लिए आए उत्तर प्रदेश के उमेश कुुुमार ने बताया कि वह शहर में फर्नीचर का काम करता है। लॉकडाउन के चलते उसका काम पूरी तरह से बंद हो गया है। वहीं उसके साथ फर्नीचर के काम के लिए सात लोग और हैं जो उत्तर प्रदेश से ही हैं और सभी घर जाना चाह रहे हैं। भगत सिंह स्टेडियम में स्क्रीनिंग करवाने आ रहे मजदूरों के लिए पानी की कोई व्यवस्था की गई है। आने वाले मजदूरों को वहां पर कर्मचारियों के लिए रखा पानी ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में हुई रेहड़ी चालकों की स्क्रीनिंग
जिले के गांव माधोसिंघाना में वीरवार को दुकानदार और रेहड़ी चालकों की भी स्क्रीनिंग की गई। इस दौरान जो लोग गांव में दुकान करते हैं तथा रेहड़ी से सब्जी बेचने का काम कर रहे हैं, स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगों की स्क्रीनिंग की। स्क्रीनिंग को लेकर गांव के सरपंच पवन बैनीवाल ने रात को ही सभी लोगों को जानकारी दी थी कि वीरवार सुबह सभी लोगों को अस्पताल में स्क्रीनिंग की जानी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह ही गांव के अस्पताल में पहुंच गई और करीब दस बजे टीम ने लोगों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी।

बाहर से आए सभी 1141 को किया गया ट्रेस, 549 ने पूरा किया क्वारंटीन समय
सीएमओ सुरेंद्र नैन ने बताया कि जिला में बाहर से आए सभी 1141 लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। इनमें से 549 लोगों ने अपना 28 दिन का क्वारंटीन पीरियड पूरा कर लिया है। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक बाहर से आए सभी 1141 लोगों को ट्रेस किया गया है। जांच के लिए कुल 693 लोगों के सैंपल भेजे गए, इनमें से 579 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि जांच के लिए भेजे गए सैंपल में से 101 की रिपोर्ट लंबित है।

laborers in line since morning for screening

laborers in line since morning for screening- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed