फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   kuldeep jangda roadways gm

Sirsa News: कुलदीप जांगड़ा ने संभाला हरियाणा रोडवेज सिरसा के महाप्रबंधक का पद

Thu, 16 Apr 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 16 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
kuldeep jangda roadways gm
कुलदीप जांगड़ा
फोटो-10
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा राज्य परिवहन में कुलदीप जांगड़ा ने महाप्रबंधक के पद का कार्यभार वीरवार को ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया। इसके साथ ही बालिकाओं की सुरक्षित व सुगम यात्रा के उद्देश्य से बालिका वाहिनी के संचालन का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। जांगड़ा ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, समयबद्ध एवं सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन

जांगड़ा ने विभागीय कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने और सेवा गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने का आह्वान किया। महिला सुरक्षा और सुविधा पर जोर देते हुए कहा कि बालिका वाहिनी पहल छात्राओं के लिए सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed