फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   kit alloted to workers

Sirsa News: 294 कर्मचारी करेंगे शहर में गणना

Fri, 01 May 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 01 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
kit alloted to workers
मोबाइल ऐप के बारे में प्रगणक को जानकारी देते हुए परिषद कर्मचारी।
नोडल अधिकारी तैनात, आठ कर्मचारियों की टीम करेगी समस्याओं का समाधान
विज्ञापन


- 150 से 250 के बीच घर करने होंगे एक कर्मचारी को

- पहले दिन एप को लेकर 150 शिकायतें आईं, शिकायतों के समाधान में जुटे अधिकारी

- मोबाइल एप की ट्रेनिंग को गंभीरता से नहीं लिया कर्मचारियों ने , अब आ रही दिक्कत

- विशेष रूप से दिए आईकार्ड, जिंगल के साथ कचरा गाड़ी पर चलाई जाएगी जनगणना की जिंगल

फोटो - 32,33

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। शहर में जनगणना को लेकर नगर परिषद ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। वीरवार को रात 11 बजे तक गणना करने वाले कर्मचारियों को किट आवंटन का कार्य चल रहा। एप को लेकर ट्रेनिंग के दौरान गंभीरता नहीं दिखाने के परिणाम यह रहे कि गणना करने वाले फील्ड कर्मचारियों की 150 से ज्यादा समस्याएं व्हाट्सएप ग्रुप पर नोडल अधिकारी को प्राप्त हुईं।

नगर परिषद के दायरे में 294 कर्मचारियों को ब्लॉक बनाकर दिए गए हैं। एक कर्मचारी के हिस्से में 150 से लेकर 250 तक घर आएंगे। इस गणना को करने के लिए कर्मचारी को 30 मई तक का समय दिया गया है। 30 मई तक इस काम को कर्मचारियों को करना होगा। इसको लेकर शुक्रवार सुबह से ही फील्ड में कर्मचारी उतर गए और गणना करते हुए नजर आए।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों को स्वगणना का लाभ भी मिलेगा। जहां एक आवेदन को पूरी तरह से भरने में दो से ढाई मिनट का समय लगता है। स्वगणना के आवेदन का सत्यापन करने में महज 30 सेकेंड का समय लगेगा। इससे कर्मचारी तेजी से अपना काम पूर्ण कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




हाउस होल्ड की गणना करने के उपरांत उनको एप के माध्यम से सेटेलाइट सिस्टम से लॉक कर दिया जाएगा। यदि कोई प्रगणक यानि कर्मचारी बिना निशानदेही किए दोबारा गणना करने के लिए चला भी जाए तो वह गणना नहीं कर पाएगा। सेटेलाइट लोकेशन के आधार उसे तुरंत प्रभाव से जानकारी मिल जाएगी।

नगर परिषद ने समस्या के समाधान के लिए विशेष टीम का गठन किया है। इसमें दो जेई से लेकर अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसको लेकर पार्षद कक्ष में विशेष व्यवस्था की गई है। टीम को आईकार्ड, कैप, बुकलेट, डायरी, सूची आदि सौंपी जा रही है।





जागरूकता के लिए ये कदम उठाए जाएंगे

- सफाई की गाड़ियों में जिंगल लगाई जाएगी।

- गुरुद्वारे, मंदिर आदि में अनाउंसमेंट करवाई जाएगी।

- पार्षद व वार्ड समितियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

कोट्स

जनगणना के लिए विशेष रूप से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। किट वितरण का कार्य चल रहा है। हर प्रकार से इस कार्यक्रम को मॉनिटर किया जा रहा है। जनगणना को लेकर हमारी प्राथमिकता है। कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।

-सुमन लता, कार्यकारी, अधिकारी
जनगणना के लिए देर रात तक बांटी गई किट
फोटो -- 30
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। रानियां नगर पालिका क्षेत्र में जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण का कार्य 1 मई को प्रारंभ किया गया। यह चरण 30 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा जिसके तहत क्षेत्र के सभी परिवारों एवं भवनों का सर्वेक्षण किया जाएगा। प्रशासन की ओर से इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जनगणना चार्ज अधिकारी विक्रम ने प्रथम चरण के शुभारंभ पर सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों को किट वितरित की।

जनगणना चार्ज अधिकारी विक्रम जीत ने रानियां क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जो देश की नीतियों एवं योजनाओं के निर्माण में आधार का कार्य करता है। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि जब गणक उनके घर आएं, तो सही एवं पूर्ण जानकारी प्रदान करें तथा इस कार्य में पूरा सहयोग करें।
फोटो - रानियां05 प्रगणकों और सुपरवाइजरों को किट वितरित चार्ज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed