{"_id":"61311c518ebc3ec9087f9d30","slug":"kisan-sammelan-will-not-be-allowed-to-succumb-to-factionalism-all-farmers-will-be-involved-in-the-conference-sirsa-news-hsr61061971","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान सम्मेलन को गुटबाजी की भेंट नहीं चढ़ने दिया जाएगा, सभी किसान जत्थेबंदियां होंगी सम्मेलन में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान सम्मेलन को गुटबाजी की भेंट नहीं चढ़ने दिया जाएगा, सभी किसान जत्थेबंदियां होंगी सम्मेलन में शामिल
विज्ञापन
प्रेसवर्ता के दौरान अपनी बात रखते किसान नेता।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ग्रुप का 12 सितंबर को अनाज मंडी में किसान सम्मेलन होगा। जिसमें संयुक्त किसान मोर्चा के मुख्य नेता, गायक व अभिनेत्रियां मुख्य रूप से पहुंचेंगी। कार्यक्रम को लेकर चढूनी ग्रुप से जुड़े किसान नेताओं ने हिसार रोड स्थित एक निजी प्रतिष्ठान में पत्रकार वार्ता करते हुए कार्यक्रम से संबंधित अहम जानकारियां साझा की।
किसान नेताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम गुटबाजी की भेंट नहीं चढ़ेगा। सभी किसान जत्थेबंदियों को इस सम्मेलन में पहुंचने का न्योता दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुजफ्फरगनगर में किसान नेता राकेश टिकैत के महासम्मेलन में भी चढूनी ग्रुप से जुड़े किसान नेता व किसान पहुंचेंगे किसानों को बसों में बैठाकर 5 सितंबर को होने वाले महासम्मेलन के लिए रवाना किया जा रहा है।
भारतीय किसाना यूनियन चढूनी ग्रुप के जिलाध्यक्ष सिकंदर रोडी ने बताया कि 12 सितंबर को होने वाले सम्मेलन में गुरनाम सिंह चढूनी, बलबीर सिंह राजेवाल, डॉ. दर्शनपाल, जोगिंद्र उगरावा, विरेंद्र सिंह हुडा, सुरेश खौथ, जरनैल सिंह, कांता आलड़िया, सुमन हुडा, राजपाल कौर गिल, अशोक गुप्ता लाडवा, राजू सिंह, गायक करतार सिंह चीमा पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि यह चढूनी ग्रुप की नहीं, बल्कि संयुक्त किसान मोर्चा का कार्यक्रम है। कार्यक्रम गुटबाजी की भेंट नहीं चढे़गा। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा गुटबाजी से ऊपर उठ चुका है। व्यस्तता के चलते हम राकेश टिकैत के कार्यक्रम में नहीं पहुंच पाए थे। महासचिव भूपेंद्र वेदवाला ने बताया कि 12 सितंबर को होने वाली रैली सुबह 10 से शाम 4 बजे तक निकाली जाएगी। साथ ही मंडी में शेडों के नीचे ही मंच लगाकर किसानों को संबोधित किया जाएगा।