Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   khariyan banwala rod in bad condition

Sirsa News: एक साल से बदहाल खारियां-बनवाला सड़क, गड्ढों से हादसों का खतरा

Sat, 14 Nov 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 14 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
khariyan banwala rod in bad condition
- ढाई से तीन साल पहले हुआ था 12 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण
विज्ञापन

- पत्थर बिखरने से दोपहिया वाहन चालकों और किसानों को हो रही परेशानी
फोटो --- 18,19

संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। गांव खारियां से बनवाला को जाने वाली मुख्य सड़क की स्थिति एक साल से बदहाल है। इस सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। सड़क की ऊपरी परत पूरी तरह उखड़ने से नीचे बिछाए गए पत्थर बाहर निकलकर बिखर रहे हैं।
इससे इस मार्ग पर सफर करना वाहन चालकों और राहगीरों के लिए जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार समस्या की ओर ध्यान दिलाने के बावजूद संबंधित विभाग सड़क की सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

करीब 12 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण ढाई से तीन वर्ष पहले करवाया गया था। हालांकि, निर्माण के कुछ समय बाद ही सड़क की हालत खराब होने लगी थी।
वर्तमान में गांव खारियां से करीब छह किलोमीटर तक सड़क बुरी तरह टूट चुकी है। यह मार्ग खारियां और डबवाली क्षेत्र के लोगों को बनवाला होते हुए सिरसा से जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान और वाहन चालक इस सड़क से आवागमन करते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण उन्हें आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने सड़क की बदहाली को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों से सड़क का निरीक्षण करवाकर जल्द पुनर्निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है।

दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी
सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और बिखरे पत्थर वाहन चालकों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मोटरसाइकिल सवारों और छोटे वाहनों को नुकसान उठाना पड़ा है। सड़क की खराब हालत का असर किसानों पर भी पड़ रहा है। इस मार्ग से गुजरने वाले किसानों के पशुओं को भी बिखरे पत्थरों के कारण चोट लगने की घटनाएं सामने आई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई तो समस्या और गंभीर हो सकती है।

अधिकारियों को जानकारी नहीं, जांच का आश्वासन
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बदहाली को लेकर कई बार विभागीय अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया। हालांकि, अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोक निर्माण विभाग सिरसा के एक्सईएन कमलदीप सिंह राणा ने बताया कि गांव खारियां से निकलने वाली ऐसी किसी क्षतिग्रस्त सड़क की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से सड़कों को दुरुस्त करवाया गया है। राणा ने जेई और एसडीओ से संपर्क कर खारियां से बनवाला जाने वाली सड़क की वास्तविक स्थिति का पता लगाने की बात कही। उन्होंने वास्तविक स्थिति का पता लगाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed