फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Khariya panchayat resigns in support of farmers

किसानों के समर्थन में खारियां की पंचायत ने दिया इस्तीफा

Tue, 08 Dec 2020 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Khariya panchayat resigns in support of farmers
इस्तीफा दिखाते गांव खारियां के पंचायत सदस्य। - फोटो : Sirsa
केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए कृषि कानूनों के खिलाफ जहां एक तरफ पूरे प्रदेश में बंद का आह्वान किया गया है। वहीं किसानों का समर्थन करने के लिए खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में रानियां के गांव खारियां के सरपंच सहित 20 पंचों ने अपना त्यागपत्र रानियां के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को भेजा है।
विज्ञापन

इस बारे में खारियां गांव के सरपंच अमर सिंह कटारिया ने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के हितों को नजरअंदाज कर रही है जोकि किसानों को पूरी तरह से खत्म करने में लगी हुई है। जहां लोग 1 दिन का बंद करके अपना समर्थन किसानों को दे रहे हैं। वहीं खारियां गांव के सरपंच अमर सिंह व पंच लीलाराम, बृजलाल, कविता, शुभम, शिवचरण, सरला देवी, लिछमा देवी, शहनाज, सरवन कुमार, दाताराम, विनोद कुमार, सूरज भान, शकुंतला, राजकुमार, सुमन, सुनीता, रवि, संदीप, मंगल सहित जिला परिषद सदस्य राजकुमार, ब्लॉक समिति सदस्य वार्ड नंबर 14 शानू ने अपना त्यागपत्र देकर किसानों के समर्थन में विरोध जताया है। पूरी पंचायत का कहना है कि चुनावों से पूर्व किए गए वायदों को भाजपा अनदेखी कर रही है जो कि किसानों के लिए बहुत ही सुंदर शानदार एक है ऐसे काले कानून लागू करके भाजपा ने अंग्रेजी हुकूमत की याद दिला दी है। भाजपा की किसान विरोधी नीति से आहत होकर पूरी पंचायत ने बैठक करके अपना त्यागपत्र सरकार को भेजा है उनका विरोध लगातार जारी रहेगा जब तक कृषि विरोधी कानून निरस्त नहीं हो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed