{"_id":"6a35871c0745dcb3a20b4876","slug":"karan-chautala-lashes-out-at-bdpo-for-not-answering-the-phone-sirsa-news-c-128-1-sir1004-160245-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: फोन न उठाने पर बीडीपीओ पर बरसे कर्ण चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: फोन न उठाने पर बीडीपीओ पर बरसे कर्ण चौटाला
Fri, 19 Jun 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में जिला परिषद चेयरमैन कर्ण चौटाला ने ओढ़ां के विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) अमन मित्तल पर फोन न उठाने व घोटालों में संलिप्त होने के आरोप लगाए।
उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को बताया कि उन्होंने व अर्जुन चौटाला ने कई बार बीडीपीओ को फोन किया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। साथ ही आरोप लगाया कि अधिकारी द्वारा कई अनियमितताएं की गई हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारी को बुलाकर पक्ष जाना।
बीडीपीओ अमन मित्तल ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि फोन न उठाने की बात सही नहीं है। उन्होंने बताया कि वीरवार को कर्ण चौटाला के पीए का फोन आया था, जिस पर बातचीत हुई थी। बीडीपीओ ने सीएम से कहा कि सर आप चाहें इन आरोपों की जांच करवा लें। मुख्यमंत्री ने कर्ण चौटाला से पूछा कि उन्हें किस विषय में बात करनी थी बीडीपीओ से, कर्ण ने कहा कि वे लिखित रूप में बीडीपीओ को सौंप देंगे।