{"_id":"69dfdb76a232082af00a74ab","slug":"kabaddi-players-honoured-sirsa-news-c-128-1-sir1002-156686-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कबड्डी में खुशप्रीत, अर्पित व सीमा ने जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कबड्डी में खुशप्रीत, अर्पित व सीमा ने जीता रजत
Thu, 16 Apr 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में मौजूद छात्राएं व स्टाफ सदस्य। कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं का कॉलेज पहुंचने पर किया स्वागत
फोटो-15
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राएं खुशप्रीत कौर, अर्शदीप कौर एवं सीमा रानी के नेतृत्व में चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय की कबड्डी सर्कल महिला टीम ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।
गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार में हाल ही में आयोजित ऑल इंडिया सर्कल कबड्डी चैंपियनशिप 2025-26 में सीडीएलयू ने लगातार दूसरी बार शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। अखिल भारतीय स्तर पर 31 विश्वविद्यालयों की टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें सभी मुकाबले अत्यंत रोमांचक एवं कड़े रहे। इसके बावजूद सीडीएलयू की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर दूसरी बार रजत पदक जीतते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया।
प्रेस प्रवक्ता डॉ. कपिल कुमार सैनी ने बताया कि टीम कप्तान खुशप्रीत कौर, उपकप्तान अर्शदीप कौर एवं खिलाड़ी सीमा रानी के महाविद्यालय पहुंचने पर उनका महाविद्यालय परिवार ने स्वागत किया। प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह ने छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।