{"_id":"61eaed9ec5616358cf103c68","slug":"judge-couple-newborn-218-infected-including-three-doctors-were-found-161-became-healthy-sirsa-news-hsr622566478","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज दंपती, पांच दिन का किशोर, तीन डॉक्टर सहित 218 मरीज मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज दंपती, पांच दिन का किशोर, तीन डॉक्टर सहित 218 मरीज मिले संक्रमित
विज्ञापन
सिरसा। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ने लगा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जज दंपती, पांच दिन के नवजात, तीन चिकित्सकों समेत 218 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। वहीं, 161 मरीजों ने कोरोना को मात दी।
जिले में अब 976 मरीज सक्रिय हैं, जिनमें से 29 मरीजों का इलाज निजी और सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1350 सैंपल जांचे गए। 739 सैंपलों की रिपोर्ट शेष है। 690 मरीज होम आइसोलेट हैं। वहीं मुख्यालय की ओर से अब जिला स्वास्थ्य विभाग को एक मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन भी प्राप्त करवाई गई है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग टीमें सवार होकर मरीज की जांच और सार्वजनिक स्थानों पर पहुंकर कोरोना सैंपल भी एकत्र कर रही है। ऐसे में मरीजों को यूनिट से ही जांच और दवाई प्राप्त हो सकेंगी। जिले में अब तक 31082 संक्रमित और 29594 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 512 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
फैल रहा संक्रमण, बरत रहे लापरवाही
शुक्रवार को सिरसा शहर में 110 मरीज कोरोना संक्रमित मिले, वहीं डबवाली में 16, ऐलनाबाद में तीन, कालांवाली में 13, ओढां में नौ, नाथूसरी चोपटा में 19, माधोसिघाना में 18, रानियां में आठ, चौटाला में 12, बडागुढ़ा में 10 मरीज मिले। बीते दो सप्ताह से शहर में सबसे अधिक मरीज कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी लोग कोरोना से बचाव के लिए नियमों का पालन नहीं कर रहे। अगर हमने लापरवाही बरती तो हालात और चिंताजनक हो जाएंगे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की मिली नई मोबाइल मेडिकल यूनिट
सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग को नई मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन मिली है। इसमें मरीजों के इलाज संबंधित हर प्रकार की व्यवस्था है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें वैन में सवार होकर तय किए गए स्थान पर मरीजों की जांच और उनके कोरोना सैंपल लेंगी। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के पास पहले ही दो मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन है। ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच कैंप लगा मरीजों को इलाज देती है। टीमों की ओर से हर प्रकार की सुविधा मरीज को मुहिया करवाई जाएगी। इसके लिए मरीज को अस्पताल में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
सरकारी कार्यालयों और विभागों में मिल रहे मरीज
जिले के अस्पताल में भी अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला जेल से नागरिक अस्पताल में पहुंच इलाज करवाने वाले मरीजों को प्रशासन की ओर से अब खेल स्टेडियम के यूथ हास्टल में भर्ती किया है। वहीं पर ही उन सभी मरीजों का इलाज किया जा रहा है। मरीजों की देखरेख के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी तैनात की गई है।
जिले में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। सरकार की ओर से नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट दी गई है। विभाग के पास पहले दो यूनिट हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अलग-अलग स्थानों पर सैंपलिंग कर रही है। लोगों से अपील है कि वे मास्क पहनें और सामाजिक दूरी रखें। - डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा