फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   JJP brainstormed regarding Sirsa Lok Sabha seat, asked for suggestions regarding contesting elections.

Sirsa News: जजपा ने सिरसा लोकसभा सीट को लेकर किया मंथन, चुनाव लड़ने संबंधी सुझाव मांगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
JJP brainstormed regarding Sirsa Lok Sabha seat, asked for suggestions regarding contesting elections.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। सिरसा लोकसभा सीट को लेकर मंगलवार को जननायक जनता पार्टी की चौटाला हाउस में विशेष बैठक हुई। बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया गया। बैठक में सिरसा लोकसभा क्षेत्र में आने वाले सभी नौ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक का नेतृत्व जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह भी शामिल हुए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने सभी पदाधिकारियों से प्रदेशभर की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने संबंधी सुझाव आमंत्रित किए। सभी ने चुनावों और प्रत्याशी को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. अजय सिंह चौटाला ने सिरसा संसदीय सीट से संबद्ध सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा के उद्देश्य से वरिष्ठ पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई। इसके बाद शाम के समय हिसार लोकसभा सीट को लेकर मंथन का दौर चला। करनाल लोकसभा को लेकर जजपा की बैठक बुधवार को चंडीगढ़ में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed