फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jewelery worth lakhs stolen from woman's bag

महिला के बैग से लाखों के आभूषण चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs stolen from woman's bag
सिरसा। पीलीबंगा से रोडवेज बस में सवार हुई महिला के बैग से चोरों ने लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। सिरसा बस स्टैंड पहुंचने पर महिला ने बैग संभाला तो उसे घटना का पता चला। इस पर उसने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद निवासी पूजा ने बताया कि वह 30 मई को वह अपने ससुराल पीलीबंगा से सिरसा आने के लिए रोडवेज बस में सवार हुई थी। रास्ते में शातिर व्यक्ति ने उसके बैग की चेन खोलकर एक सोने का मंगलसूत्र, 2 सोने की चूड़ी, एक सोने का टीका, एक सोने की चेन, बच्चे की छोटी बालियां व छोटा लॉकेट और एक सोने की अंगूठी चोरी कर लिए। जब वह सिरसा बस स्टेंड पहुंची और बैग संभाला, तो उसे घटना का पता चला। उसने बस में भी सवारियों से पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दुकान के गल्ले से सवा तीन लाख रुपये चोरी
सिरसा। डबवाली की पुरानी अनाज मंडी स्थित एक दुकान के गल्ले से करीब सवा तीन लाख रुपये चोरी हो गए। दुकान मालिक ने अपने कर्मचारी पर ही चोरी का आरोप लगाया है। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में डबवाली निवासी चंद्रमोहन सचदेवा ने बताया कि उसकी सचदेवा ट्रेडिंग कंपनी है और वह घी बेचता है। वह अपने बेटे के साथ दुकान पर बैठता है। उसने बताया कि 31 मई को बैंक में जमा करवाने के लिए उसने तीन लाख 25 हजार रुपये गल्ले में रखे थे। दोपहर को किसी कारणवश वह राशि बैंक में जमा नहीं करवा पाया। इस वजह से वह राशि वापस गल्ले में रख दी। शाम को करीब पंाच बजे वह पल्लेदार देवीलाल को दुकान पर बैठाकर चला काम चला गया गया। कुछ देर बाद वह वापस आया तो देवीलाल दुकान पर मौजूद नहीं था। इसके बाद गल्ला संभाला तो उसमें रखी नकदी गायब थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि इसके बाद उसने देवीलाल का फोन मिलाया तो उसका फोन बंद आया। इसके बाद पल्लेदार के घर पहुंचा तो वह वहां पर भी नहीं मिला। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed