फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jawan Surjeet was given a final farewell with state honours

Haryana: जवान सुरजीत को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, बेटे ने दी मुखाग्नि; सड़क हादसे में हुआ निधन

Wed, 24 Dec 2025 09:46 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चोपटा (सिरसा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चोपटा (सिरसा) Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 24 Dec 2025 09:46 AM IST
सार

सुरजीत सशस्त्र सीमा बल की यूनिट में गुवाहाटी क्षेत्र में तैनात थे। 15 दिन की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटने के दौरान गुवाहाटी के निकट सड़क दुर्घटना में 20 दिसंबर को उनका निधन हो गया था।

विज्ञापन
Jawan Surjeet was given a final farewell with state honours
जवान के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव ढूकड़ा निवासी सशस्त्र सीमा बल के जवान सुरजीत का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। सशस्त्र सीमा बल के जवान सुरजीत का शव गांव में पहुंचा तो पूरा गांव उमड़ पड़ा। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जवान सुरजीत का शव पहले उनके पैतृक गांव गुडियाखेड़ा ले जाया गया। श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद चोपटा से जमाल होते हुए करीब दोपहर 2 बजे उनका पार्थिव शरीर गांव ढूकड़ा लाया गया।

विज्ञापन


सुरजीत सशस्त्र सीमा बल की यूनिट में गुवाहाटी क्षेत्र में तैनात थे। 15 दिन की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटने के दौरान गुवाहाटी के निकट सड़क दुर्घटना में 20 दिसंबर को उनका निधन हो गया था। मंगलवार को उनके पुत्र राहुल और अश्वनी ने उन्हें मुखाग्नि दी। जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार अजय कुमार व एसएचओ राधे श्याम ने पुष्पचक्र अर्पित कर जवान को नमन किया।
विज्ञापन


जवान सुरजीत अपने पीछे पत्नी सीमा रानी, दो बेटे राहुल, अश्वनी, माता कौशल्या देवी, पिता भवरलाल सिंह को छोड़ गए। गांव ढूकड़ा में उनके घर पर कुछ देर जवान के ग्रामीणों ने अंतिम दर्शन किए। इसके बाद गांव के चौक में ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। अंतिम संस्कार के दौरान सीमा सुरक्षा बल की टुकड़ी ने जवान को सलामी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ऐलनाबाद के विधायक भरत सिंह बेनीवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरपंच संतोष बेनीवाल, भाजपा से हनुमान कुंडू प्रकाश ममेरा, सीमा सुरक्षा बल से इंस्पेक्टर मोंटू सिंह, पंचायत समिति चेयरमैन सूरजभान, सरपंच रमेश सहित थाना प्रभारी राधेश्याम बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

पत्नी हो गई बेहोश, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

जब शहीद सुरजीत का शव घर पर ले जाया गया, तो उनकी पत्नी गश खाकर गिर पड़ी। मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। सुरजीत के परिजनों ने अंतिम दर्शन किए तो सभी की आंखों में पानी भर आया। जवान सुरजीत के साथ आए फौजी साथियों ने बताया कि सुरजीत ड्यूटी पर जा रहे थे तो वाहन में पांच जवान सवार थे और अचानक वाहन पलट गया और पांचों का निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed