{"_id":"6501fedf30c2e237930e1b79","slug":"jaipur-hisar-train-extended-to-bathinda-reached-sirsa-at-4-pm-sirsa-news-c-128-1-svns1027-6050-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जयपुर-हिसार ट्रेन का बठिंडा तक हुआ विस्तार, अपराह्न 4 बजे पहुंची सिरसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जयपुर-हिसार ट्रेन का बठिंडा तक हुआ विस्तार, अपराह्न 4 बजे पहुंची सिरसा
Wed, 13 Sep 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा में रेलवे लगातार ट्रेनों का विस्तार हो रहा है। इससे हरियाणा के साथ ही पंजाब व राजस्थान सहित अन्य कई राज्यों में आवाजाही करना आसान हो गया है। अब जयपुर हिसार रेल का विस्तार होने के बाद अब यह ट्रेन जयपुर से बठिंडा तक चलेगी। जयपुर से सुबह 05.15 पर चलकर यह ट्रेन शाम चार बजे सिरसा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके पांच मिनट बाद बठिंडा के लिए रवाना होगी। वहीं बठिंडा से रात 9.20 बजे सिरसा के लिए रवाना होगी। जोकि रात 10.30 बजे सिरसा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और इसके पांच मिनट बाद जयपुर के लिए रवाना होगी।
बुधवार को दोपहर चार बजे सिरसा रेलवे स्टेशन पर रेल के पहुंचने पर पहुंचने पर यात्रियों में काफी खुशी का माहौल बना रहा। बता दें कि इससे पहले जयपुर के लिए सिरसा से कोई भी ट्रेन नहीं थी। इसके कारण यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ता था। वहीं अब रेल के चलने के बाद यात्रियों को इसका काफी लाभ होगा। इससे बठिंडा से हिसार तक का सफर भी लोगों का आसान हो गया है। दूसरी तरफ रेलवे की ओर से जींद हिसार वाया पंजाब होकर आने वाली ट्रेन का भी समय अब बदला गया है। बठिंडा से सिरसा की तरफ आने वाली ट्रेन अब एक घंटा देरी से चलेगी। पहले इस ट्रेन का सिरसा में पहुंचने का समय रात 12 बजे पहुंचेगी, जबकि बठिंडा से सिरसा की तरफ आने का समय पहले के अनुसार ही रहेगा।
इन स्टेशनों पर रेल का होगा ठहराव
जयपुर बठिंडा रेल का हिसार, मंडी आदमपुर, भट्टू, डिंग, सिरसा, कालांवाली, रामां मंडी, बठिंडा में रेल का ठहराव होगा ।