फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Jaipur-Hisar train extended to Bathinda, reached Sirsa at 4 pm

Sirsa News: जयपुर-हिसार ट्रेन का बठिंडा तक हुआ विस्तार, अपराह्न 4 बजे पहुंची सिरसा

Wed, 13 Sep 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 13 Sep 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Jaipur-Hisar train extended to Bathinda, reached Sirsa at 4 pm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सिरसा में रेलवे लगातार ट्रेनों का विस्तार हो रहा है। इससे हरियाणा के साथ ही पंजाब व राजस्थान सहित अन्य कई राज्यों में आवाजाही करना आसान हो गया है। अब जयपुर हिसार रेल का विस्तार होने के बाद अब यह ट्रेन जयपुर से बठिंडा तक चलेगी। जयपुर से सुबह 05.15 पर चलकर यह ट्रेन शाम चार बजे सिरसा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसके पांच मिनट बाद बठिंडा के लिए रवाना होगी। वहीं बठिंडा से रात 9.20 बजे सिरसा के लिए रवाना होगी। जोकि रात 10.30 बजे सिरसा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और इसके पांच मिनट बाद जयपुर के लिए रवाना होगी।


बुधवार को दोपहर चार बजे सिरसा रेलवे स्टेशन पर रेल के पहुंचने पर पहुंचने पर यात्रियों में काफी खुशी का माहौल बना रहा। बता दें कि इससे पहले जयपुर के लिए सिरसा से कोई भी ट्रेन नहीं थी। इसके कारण यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ता था। वहीं अब रेल के चलने के बाद यात्रियों को इसका काफी लाभ होगा। इससे बठिंडा से हिसार तक का सफर भी लोगों का आसान हो गया है। दूसरी तरफ रेलवे की ओर से जींद हिसार वाया पंजाब होकर आने वाली ट्रेन का भी समय अब बदला गया है। बठिंडा से सिरसा की तरफ आने वाली ट्रेन अब एक घंटा देरी से चलेगी। पहले इस ट्रेन का सिरसा में पहुंचने का समय रात 12 बजे पहुंचेगी, जबकि बठिंडा से सिरसा की तरफ आने का समय पहले के अनुसार ही रहेगा।
विज्ञापन


इन स्टेशनों पर रेल का होगा ठहराव
जयपुर बठिंडा रेल का हिसार, मंडी आदमपुर, भट्टू, डिंग, सिरसा, कालांवाली, रामां मंडी, बठिंडा में रेल का ठहराव होगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed