Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   jail to 2 rapist

Sirsa News: युवती से दुष्कर्म में दो युवकों को 14 व 7 साल की सजा

Mon, 02 Mar 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 02 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
jail to 2 rapist
युवती के सोने के जेवरात हड़प लिए थे, शादी का झांसा देकर बनाए शारीरिक संबंध
विज्ञापन


जुर्माना राशि में से एक लाख 25 हजार रुपये पीड़ित को मिलेगा मुआवजा

फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला





संवाद न्यूज एजेंसी



सिरसा। युवती से दुष्कर्म और विश्वासघात करने के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दो आरोपी युवकों को दोषी करार देते हुए एक को 14 व दूसरे को 7 साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषियों को एक लाख 54 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि में से एक लाख 25 हजार रुपये मुआवजे के रूप में पीड़ित को दिए जाएंगे। दोषी राजेश कुमार गांव रत्ताखेड़ा व रणबीर सिंह गांव मुन्नावाली जिला सिरसा के रहने वाले हैं।





मामले के अनुसार, 6 दिसंबर 2021 को एक 24 वर्षीय युवती ने डबवाली महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में युवती ने बताया कि उसने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। सिरसा में वह डॉक्टर जीनियस कंपनी में राजेश के साथ काम करती थी। चार महीने पहले उसने यह कंपनी छोड़ दी थी। राजेश से जान-पहचान होने के कारण, वह अक्सर वह उसके घर आता-जाता था। उसके परिवार के साथ उसके अच्छे रिश्ते थे।
विज्ञापन

चार जुलाई 2021 को राजेश और उसका दोस्त रणबीर सुबह 9 बजे उसके घर आए। उस समय वह घर में अकेली थी। परिवार वाले खेत में गए थे। राजेश ने अपनी किसी जरूरत के कारण उससे एक दिन के लिए सोना मांगा था। राजेश पर भरोसा करके उसने उसे सोने का हार, कान की बाली और एक अंगूठी दे दी। दो दिन बाद उसने अपना सोने का सामान मांगा तो राजेश ने देने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राजेश और उसके दोस्त रणबीर ने उसके घर पर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। सोने का सामान वापस न करने पर उसके और उसके परिवार वालों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद राजेश तीन अगस्त 2021 को उसे अपने घर ले गया। तब से वह उसके साथ गांव रत्ताखेड़ा में रह रही थी।
राजेश लगातार शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब उसने उस पर शादी के लिए दबाव डाला तो उसने ऐसा करने से मना कर दिया। इस वजह से वह अपने माता-पिता के घर वापस आ गई और अपने माता-पिता को पूरी आपबीती बताई। महिला पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी राजेश व रणबीर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।






राजेश को एक साल व रणबीर को 6 माह अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा
सोमवार को इस मामले का निपटारा करते हुए न्यायाधीश डॉ. नरेश कुमार सिंघल ने आरोपी राजेश को दुष्कर्म करने, विश्वासघात व अपराध करने की नीयत से जबरन महिला के घर में घुसने का दोषी करार देते हुए 14 साल कैद एक लाख 27 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर एक साल अतिरिक्त कारावास भुगतना पड़ेगा। वहीं, रणबीर सिंह को विश्वासघात व अपराध करने की नीयत से जबरन महिला के घर में घुसने का दोषी करार देते हुए 7 साल कैद व 27 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर उसे छह माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed