फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   its time to fight the epidemic

यह समय महामारी से लड़ने का है, न कि प्रचार का भोंपू बजाने का

Thu, 11 Jun 2020 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
its time to fight the epidemic
पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बातचीत करते हुए गोपाला कांडा। - फोटो : Sirsa
यह समय महामारी से लड़ने का है, न कि प्रचार का भोंपू बजाने का। अगर इस लड़ाई में सरकार ने लापरवाही बरती तो हरियाणा में भी दिल्ली या मुंबई जैसे हालात हो सकते हैं। बीजेपी की तरफ से प्रदेशभर 14 से 17 जून तक होने वाली राजनीतिक रैलियों पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मीडिया के समक्ष यह प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

बता दें कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा वीरवार को गोपाल कांडा की मां के निधन पर यहां शोक जताने आए थे। इस मौके पर उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोज 300 से 400 कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में सरकार अपनी पीठ थपथपाने और बीमारी को राजनीतिक इवेंट बनाने की बजाय स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दें।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस में ऐसे तमाम राजनीतिक, सामाजिक समारोहों, सेमिनार और बैठकों पर रोक है, जिनमें भीड़ जुटने की संभावना है। बावजूद इसके बीजेपी सैकड़ों लोगों को इकट्ठा करके उनकी जान से खिलवाड़ करना चाहती है। अगर बीजेपी के पास खर्च करने के लिए इतना ही धन है तो उसे कोरोना की लड़ाई में इस्तेमाल करना चाहिए, न कि वर्चुअल रैलियों में। अपनी उपलब्धियां गिनवाने से पहले सरकार को अपनी विफलताओं पर भी नजर डाल लेनी चाहिए। धान, सरसों, मीटर, चना खरीद और शराब की अवैध बिक्री जैसे घोटाले हो रहे हैं। सरकार उनकी जांच करवाने की बजाय, उन पर पर्दा डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ये विफलताओं, घोटालों और यूटर्न की सरकार बनकर रह गई है। अगर हम सरकार की विफलता गिनवाने के लिए रैलियां करेंगे तो लाखों लोगों की भीड़ जुटेंगी, लेकिन यह समय राजनीतिक टकराव की बजाय आपसी सहयोग का है। पिछले दिनों किसानों की मांग के आगे झुकते हुए सरकार ने धान पर लगाई पाबंदी को तो हटाया लेकिन वो अभी भी पंचायती जमीन पर रोक हटाने के लिए तैयार नहीं है। ऊपर से धान किसानों पर अप्रत्यक्ष मार मारने के लिए नई राइस शूट पॉलिसी भी लेकर आई है। भूजल संरक्षण के लिए किसानों पर पाबंदी लगाने की बजाय दादूपुर नलवी नहर परियोजना को फिर से शुरू करना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सरकार से पीले राशन कार्ड धारकों के साथ, ग्रीन राशन कार्ड धारकों को भी राशन देने की अपील की थी, लेकिन आज भी उन लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान पूर्व सीएम के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश, डबवाली से विधायक अमित सिहाग, पूर्व विधायक प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा, रामनिवास घोडेला, होशियारी लाल शर्मा, डॉ सुशील इंदौरा, भरत सिंह बेनीवाल, नवीन केडिया, मास्टर दलीप, रवि शर्मा, मोहन खत्री भी मौजूद थे।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गोपाल कांडा की मां के निधन पर जताया शोक
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा सिरसा के विधायक गोपाल कांडा की मां के निधन पर शोक प्रकट करने के लिए सिरसा पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मिलकर पुण्य आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed