फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   It was cold the whole day, there was no sunshine

Sirsa News: पूरा दिन बनी रही ठिठुरन, नहीं निकली धूप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
It was cold the whole day, there was no sunshine
सिरसा। पिछले एक सप्ताह से शहर में ठंड का कहर जारी है। शुक्रवार को पूरा दिन धूप नहीं निकली। इस कारण पूरा दिन ठिठुरन बनी रही। वहीं ठंडी हवाओं के चलने से आमजन परेशान नजर आया। आसमान में छाई धुंध के कारण गोरखधाम ओर सिरसा एक्सप्रेस करीब 1 घंटे सिरसा देरी से पहुंची।
विज्ञापन

शुक्रवार को अलसुबह ही आसमान में धुंध छा गई। दोपहर तक शहर में धुंध छाई रही। वहीं धुंध के साथ शीतलहर ने भी खूब परेशान किया। धुंध के कारण पूरा दिन सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। लोगों ने ठंड से राहत पाने के लिए अलाव और हीटर का सहारा लिया। वहीं इस दौरान धुंध का असर रेलगाड़ियों पर भी देखने को मिला। शुक्रवार को गोरखधाम और सिरसा एक्सप्रेस 1 घंटा देरी से शहर में पहुंची।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया

शुक्रवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट रही। इस दौरान दिन व रात के तापमान में 3 डिग्री का अंतर रह गया है। जिससे अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं वीरवार को अधिकतम तापमान 12 डिग्री और वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया।आईएमडी के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक कोल्ड डे रहेगा। इस समय सामान्य तापमान से 8 डिग्री तापमान कम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेन हुईं प्रभावित
- फाजिल्का एक्सप्रेस : हिसार से सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर सिरसा पहुंचती है जो आज सुबह 10 बजे सिरसा पहुंची।
- गोरखधाम - हिसार से सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर सिरसा पहुंचती है जो आज शाम 11 बजकर 17 मिनट पर पहुंची।
- श्रीगंगानगर - हिसार से शाम 6 बजे सिरसा पहुंचती है , जो शाम 6 बजकर 44 मिनट पर सिरसा पहुंची।
- किसान एक्सप्रेस - हिसार से 7 बजकर 30 मिनट पर सिरसा पहुंचती है जो रात 7: 40 बजे सिरसा पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed