{"_id":"67c1f704f490e2f2860a2f82","slug":"it-is-wrong-to-convert-people-by-luring-and-forcing-them-durgesh-maharaj-sirsa-news-c-128-1-svns1027-134029-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को लालच देकर व मजबूर कर धर्म परिवर्तन करवाना गलत : दुर्गेश महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को लालच देकर व मजबूर कर धर्म परिवर्तन करवाना गलत : दुर्गेश महाराज
विज्ञापन
रानियां। सिरसा रोड स्थित किसान रेस्ट हाउस में पत्रकारवार्ता में अखिल भारतीय श्री धर्म रक्षा सेवा की राष्ट्रीय संयोजक दुर्गेश महाराज ने कहा कि सनातन सबसे पुराना धर्म है और सभी धर्म इसी में से ही निकले हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा सहित देशभर में धर्मांतरण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
आज गरीब वर्ग के लोगों को तरह तरह के लालच लालच देकर उन्हें इसाई बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस धर्मांतरण को रोकने के लिए आदि गुरु शंकराचार्य के सानिध्य में अखिल भारतीय धर्म रक्षा सेना का गठन किया गया है। जो धरातल पर जाकर धर्मांतरण को रोकना का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि हमारा देश एक धर्मनिरपेक्ष देश है। संविधान में भारत को धर्मनिरपेक्ष घोषित किया गया है। हर व्यक्ति को किसी भी धर्म को अपनाने का अधिकार है, लेकिन धर्मांतरण करवाना बिल्कुल गलत है।
विज्ञापन
लोगों को मजबूर करके उनका धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को सख्त कानून बनाना चाहिए ताकि जो व्यक्ति अपना धर्म परिवर्तन करके दूसरे धर्म में जाता है उसे आरक्षण का लाभ न मिले। ताकि लोग धर्म परिवर्तन न करें।
उन्होंने कहा कि धर्म परिवर्तन करने वाले लोग उधर से माइनॉरिटी और दलित आरक्षण दोनों का लाभ उठाते हैं जो की सही नहीं है। उन्होंने कहा कि धरातल पर जाकर धर्म परिवर्तन कर चुके लोगों को वापिस आने के लिए प्रेरित करना ही हमारा कर्तव्य रहेगा।
इस मौके पर राज सिंह राठौर महामंत्री हरियाणा प्रांत, सुखा सिंह धारीवाल, रणजीत सिंह भट्टी संतोष रानी व कृष्ण लाल भार्गव सहित अन्य मौजूद रहे।