{"_id":"66707f5fd44dfa9e8e0303d5","slug":"investigation-reveals-another-scam-of-village-secretary-allegations-of-embezzlement-of-rs-575-lakh-more-sirsa-news-c-128-1-slko1008-121309-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जांच में ग्राम सचिव के एक और घोटाले का खुलासा, साढ़े 57 लाख और गबन करने आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जांच में ग्राम सचिव के एक और घोटाले का खुलासा, साढ़े 57 लाख और गबन करने आरोप
Mon, 17 Jun 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 17 Jun 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
ओढां। बडागुढ़ा खंड के तत्कालीन ग्राम सचिव जय सिंह निवासी गांव भरोखां का एक और घोटाला सामने आया है। इसमें इस बार आरोपी द्वारा पहले से भी बड़ा गबन करने की बात सामने आई है। जिसके चलते बडागुढ़ा पुलिस ने बीडीपीओ बडागुढ़ा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा और दर्ज किया है।
उक्त ग्राम सचिव को बडागुढ़ा खंड की 3 पंचायतों रोहण, कमाल व पक्का शहीदां को पंचायती भूमि की बोली में 24 लाख 71 हजार 700 रुपये का चूना लगाने के मामले में इकनॉमिक सेल ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। दूसरे घोटाले के तहत आरोपी ग्राम सचिव जय सिंह द्वारा खंड की 7 ग्राम पंचायतों के 15वें वित्त आयोग व पंचायती फंड में 57 लाख 49 हजार 850 रुपये के गबन करने का मामला सामने आया है।
इन पंचायतों को लगाया चूना
आरोपी ग्राम सचिव जयसिंह पर अपने कार्यकाल के दौरान वर्ष 2021, 22 व 23 में खंड के गांव रोड़ी, कुरंगावाली, सुरतिया इन 3 गांवों की पंचायती भूमि को पट्टे पर देकर पंचायत फंड में 3 लाख 68 हजार 680 रुपये का गबन करने का आरोप है। वहीं 15वें वित्त आयोग की 7 गांवों की विकास राशि में 53 लाख 81 हजार 170 रुपये का गबन करने का आरोप है। इसके अलावा पक्का शहीदां को 98 हजार 560 रुपये, सुरतिया को 17 लाख 96 हजार 21 रुपये, रोड़ी को 2 लाख 13 हजार 465 रुपये, कमाल को 1 लाख 48 हजार 604 रुपये, पक्का शहीदां को 17 लाख 41 हजार 453, कुरंगावाली को 4 लाख 38 हजार 970 रुपये, फग्गू को 4 लाख 62 हजार 395 रुपये व रोहण की ग्राम पंचायत को 4 लाख 81 हजार 702 रुपये का चूना लगाना शामिल है। ग्राम सचिव पर आरोप है कि उसने बैंक से कुछ राशि तो विभिन्न फर्माें के नाम निकलवाई निकलवाई। इसका उसने रिकॉर्ड में कोई लेखा-जोखा दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन
3 सदस्यीय कमेटी ने की जांच
उपायुक्त के आदेश पर इस मामले की जांच 3 सदस्यीय कमेटी द्वारा की गई जिसमें पंचायत अधिकारी हरजीत सिंह, ग्राम सचिव अभिमन्यु व लिपिक राजेश शामिल थे। जांच में सामने आया कि ग्राम सचिव ने पंचायती भूमि की बोली में 24 लाख 71 हजार 700 रुपये के गबन के अलावा 15वें वित्त आयोग व पंचायत फंड की राशि में 57 लाख 49 हजार 850 रुपये का और गबन किया। जांच रिपोर्ट के बाद बीडीपीओ बडागुढ़ा ने बडागुढ़ा थाना में आरोपी ग्राम सचिव जय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने हेतु शिकायत दी। 24 लाख 71 हजार 700 के गबन के मामले में न्यायिक हिरासत में बंद आरोपी ग्राम सचिव को पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर 57 लाख 49 हजार 850 रुपये के मामले में शामिल जांच करेगी।
बीडीपीओ की शिकायत पर आरोपी ग्राम सचिव के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के लिए रिकॉर्ड कब्जे में लिया जाएगा। तो वहीं आरोपी का मामले में शामिल जांच हेतु प्रोडक्शन वारंट हासिल किया जाएगा।
-एसआई मदन लाल ,जांच अधिकारी, बडागुढ़ा थाना।