फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   International Geeta Mahotsav concludes, MP said - The main objective of the government is to spread the knowledge of Geeta to the common people.

Sirsa News: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का समापन, सांसद बोलीं- गीता का ज्ञान जन-जन तक पहुंचाना सरकार का मुख्य उद्देश्य

Sat, 23 Dec 2023 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 23 Dec 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
International Geeta Mahotsav concludes, MP said - The main objective of the government is to spread the knowledge of Geeta to the common people.
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित गीता महोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ करती सांस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित जिलास्तरीय गीता जयंती महोत्सव का शनिवार को समापन हुआ। मुख्यअतिथि सांसद सुनीता दुग्गल ने रिबन काट का विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। दोपहर में गीता जयंती पर शहर में शोभायात्रा निकाली गई। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि गीता का ज्ञान जन-जन तक पहुंचाना सरकार का मुख्य उद्देश्य है।
दो दिवसीय गीता महोत्सव में विभिन्न 23 विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई। इनमें पुलिस विभाग (यातायात पुलिस) की प्रदर्शनी प्रथम, जिला रेडक्रॉस की प्रदर्शनी द्वितीय तथा शिक्षा विभाग की प्रदर्शनी तृतीय स्थान पर रही। अतिरिक्त उपायुक्त ने तीनों विभागों के अधिकारियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा कि गीता ज्ञान का भंडार है और हर व्यक्ति को गीता का ज्ञान प्राप्त करना चाहिए। गीता का ज्ञान जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार द्वारा राज्य व जिलास्तर पर गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। जीवन में कामयाबी के लिए मानव को निस्वार्थ भाव से कार्य करना चाहिए। निस्वार्थ भाव से कार्य करने से ही मनुष्य को आत्मिक संतुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार निरंतर आमजन को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम में सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय 51 बच्चों द्वारा गीता के श्लोकों का उच्चारण किया गया। शनिवार को सभी स्थानों पर 11.45 से 12 बजे तक गीता के श्लोकों का उच्चारण किया गया है।
विज्ञापन




जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ भगवान ने अवतार लिया : स्वामी

कार्यक्रम में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी धीरानंद महाराज ने गीता पर उद्बोधन किया। उन्होंने आमजन को गीता ज्ञान के रहस्य व उपदेशों का मर्म समझाया। उन्होंने कहा कि जब-जब इस धरती पर अधर्म बढ़ा है, तब-तब भगवान ने किसी न किसी रूप में अवतार लिया है। कुरुक्षेत्र में भी भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को अपने संदेश के माध्यम से कर्म-कर्तव्य और सच्चाई-बुराई का बोध करवाया था। गीता में सभी समस्याओं का समाधान है। आज की युवा पीढ़ी को अपने सुखद भविष्य के लिए गीता ज्ञान को समझते हुए समाज को नई दिशा देने में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




नेहरू पार्क से शुरू हुई शोभयात्रा
नेहरू पार्क में जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव में सांसद सुनीता दुग्गल ने शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई सीडीएलयू में सम्पन्न हुई। नगर शोभा एवं पालकी यात्रा जगदेव सिंह चौक, सुभाष चौक, रोड़ी बाजार, शहीद भगत सिंह चौक, हिसारिया बाजार होते हुए भगवान परशुराम चौक, डाॅ. आंबेडकर चौक से ओवरब्रिज होते हुए बरनाला रोड, बाबा भूमणशाह चौक से बाईपास होते हुए विश्वविद्यालय पहुंची। शोभा यात्रा का शहरवासियों द्वारा स्वागत किया गया, फूल बरसाए गए, गीता के श्लोकों का व्याख्यान किया गया। यात्रा के दौरान प्रसाद वितरण भी किया गया। महोत्सव में शनिवार को गुरुद्वारा दसवीं पातशाही ने कार्यक्रम में लंगर व्यवस्था में विशेष योगदान दिया।


ये रहे मौजूद


इस अवसर पर गुरुद्वारा चिल्ला साहिब से बाबा निंदर सिंह जी, गुरुद्वारा दसवीं पातशाही से सरदार राजेंद्र सिंह राणा, बृज मोहन शर्मा, सुरेंद्र बंसल, राज कुमार, प्रमोद मोहन गोतम, सुमन गोतम, मंजीत सिंह, राजीव बंसल, श्याम सचदेवा, जोगेंद्र नागपाल, सुरेश कुमार, नरेंद्र योगी, विशाल मदान, लेखराज सचदेवा, राजू अरोड़ा, संदीप मेहता, कृष्ण वधवा, मनोज कुमार, चंद्र शेखर मेहता, अंजनी कनोडिया, राजेश दूआ, वेद भारती, गुरुनानक मिशन एवं चैरिटेबल ट्रस्ट से सरदार सुरेन्द्र सिंह वैदवाला, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बूटाराम, सचिव रेडक्रॉस लाल बहादुर बैनीवाल, सनातन धर्म सभा से बजरंग पारीक, प्रमोद मोहन गौतम, हरिओम शास्त्री, मजू पूनिया, मीना भाटिया, कुमार विक्रम, नवप्रीत, भावना अरोड़ा, ऋतु अरोड़ा, राज कुमार मेहता, कृष्ण कुमार, महात्मा बुद्ध योग संस्थान से नरेंद्र योगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed