फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   INLD's support to farmers' movement, Abhay Chaitala said - will help in every possible way

Sirsa News: किसान आंदोलन को इनेलो का समर्थन, अभय चाैटाला बोले- हरसंभव मदद करेंगे

Mon, 09 Dec 2024 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 09 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
INLD's support to farmers' movement, Abhay Chaitala said - will help in every possible way
रानियां के विधायक अर्जुन चौटाला व इनेलो के प्रदेश महासचिव अभय सिंह चौटाला प्रेसवार्ता करते हुए।
सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के महासचिव एवं पूर्व विधायक अभय चौटाला ने सोमवार को किसान आंदोलन को पूर्ण समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पैदल दिल्ली जा रहे किसानों का रास्ता रोक उन पर अत्याचार कर रही है जबकि यह सरकार बनाने में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पूरा योगदान है।
विज्ञापन


चौटाला ने सोमवार को डबवाली रोड स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इनेलो किसान आंदोलन के साथ है। वह आंदोलन को पूरा समर्थन देती है। इनेलो से किसानों को जो मदद चाहिए, वह देने के लिए तैयार हैं। इस पार्टी का हर कार्यकर्ता किसानों की मदद करेगा।
विज्ञापन


पूर्व सीएम हुड्डा पर निशाना साधते हुए चौटाला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में भूपेंद्र हुड्डा का पूरा योगदान है क्योंकि ईडी और सीबीआई की कार्रवाई से बचने के लिए हुड्डा ने अंदरखाने भाजपा से हाथ मिलाया। इसी कारण विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के ऐसे प्रत्याशियों को टिकट दिलाया जो चुनाव जीत ही नहीं सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




चौटाला ने कहा कि अब किसान पैदल दिल्ली जाकर जाकर केंद्र सरकार से अपना हक मांगना चाहते हैं। इसलिए पूरे विपक्ष को किसानों के समर्थन में डटकर खड़े होना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री और उनके बेटे समेत पूरा विपक्ष भाजपा सरकार से मिला है। वहीं, पंजाब के किसानों को दिल्ली जाने से रोकना ही भाजपा का एकमात्र काम है। इसीलिए हरियाणा की भाजपा सरकार किसानों पर अत्याचार कर रही है।

ईवीएम नहीं, हुड्डा में गड़बड़ी

पूर्व विधायक अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने विधानसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी ली है लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा ईवीएम को दोषी ठहरा रहे हैं जबकि अगर ईवीएम में गड़बड़ी होती तो कुमारी सैलजा सिरसा सीट से लोकसभा सदस्य पद का चुनाव नहीं जीततीं। हुड्डा अपनी सीट से चुनाव कैसे जीत गए। चौटाला ने कहा कि गड़बड़ी हुड्डा में है, न कि ईवीएम में।


कांग्रेस स्वार्थी दल, इसलिए टूट रहा इंडिया गठबंधन

इंडिया गठबंधन के बारे में अभय चौटाला ने कहा कि कांग्रेस स्वार्थी दल है। इसी कारण इंडिया गठबंधन इसलिए टूट रहा है और इस गठबंधन में शामिल अन्य दल इससे अलग हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो प्रदेश के लिए चिंतित है। इनेलो के दो विधायक हैं। वह दोनों विधानसभा में प्रदेश की जनता के हर मुद्दे को उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed