फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   INLD will contest elections by giving ticket to common worker from Sirsa

Sirsa News: सिरसा से आम कार्यकर्ता को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतरेगी इनेलो

Mon, 01 Apr 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 01 Apr 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
INLD will contest elections by giving ticket to common worker from Sirsa
रानियां। इनेलो के प्रदेश महासचिव व विधायक अभय सिंह चौटाला और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने शहर की अनाज मंडी में रानियां हलके के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने विधायक अभय व रामपाल माजरा का फूलमाला और पगड़ी पहनकर जोरदार अभिनंदन किया। बैठक में रानियां हल्के से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन

विधायक अभय ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इनेलो दमदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा में जीत का परचम लहराएगी। सिरसा, कुरुक्षेत्र व हिसार लोकसभा क्षेत्र से इनेलो प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे। इनेलो सिरसा से एक आम कार्यकर्ता को ही टिकट देकर चुनाव मैदान में उतरेगी। प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से ही क्षेत्रीय दलों को तोड़ने का काम किया है। भाजपा के इशारे पर हरियाणा में इनेलो को तोड़ा गया। महाराष्ट्र में शिवसेना का बंटाधार किया गया और पंजाब के अंदर अकाली दल पर बुरी नजरें हैं। इस मौके पर जिला अध्यक्ष कश्मीर सिंह करीवाला, कार्यकारी अध्यक्ष धर्मवीर नैन, सुभाष नैन, जसवीर जस्सा, पवन बठला, नैना झाेरड़, मंजू बाजीगर, हरपाल सिंह रंधावा, जोंटी धंजू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed