{"_id":"60e73a768ebc3e87bb6caec6","slug":"inflation-protest-sirsa-news-rtk6167267169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंट से कार खींच और बैल गाड़ी से सवारी कर किसानों ने महंगाई पर दिखाया गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंट से कार खींच और बैल गाड़ी से सवारी कर किसानों ने महंगाई पर दिखाया गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट्रोल डीजल, गैस सिलिंडर और कृषि कानूनों के विरोध में जिलेभर के किसानों में सरकार के खिलाफ गुस्सा देखने को मिला। किसानों ने कहीं पर ऊंट से कार खिंच, कार को धक्का लगा, वाहनों को रोड के साथ खड़ा कर हॉर्न बजाकर, बैल गाड़ी की सवारी कर और अर्धनग्न होकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने पेट्रोल डीजल, रसोई गैस और कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया। सिरसा शहर में हरियाणा किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने ऊंट से कार को खिंच और रोड के डिवाइडर के साथ लंबी कतार में गाड़ियों और ट्रैक्टरों को रोक आठ मिनट तक हॉर्न बजा महंगाई के खिलाफ रोष प्रकट किया। वीरवार सुबह पक्का मोर्चा धरनास्थल पर किसान एकत्र हुए। जिसके बाद किसानों ने शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम से महंगाई यात्रा निकाली। किसान स्टेडियम से होते हुए बस स्टैंड, हिसार रोड से होते हुए वापस भगत सिंह स्टेडियम में पहुंचे। इस दौरान किसानों ने कहा कि अगर महंगाई इसी तरह बढ़ती रही तो वह दिन दूर नहीं कि हमें दोबारा बैल गाड़ी से खेतों को जोतना पड़ेगा और कहीं आने जाने के लिए ऊंट व बैल गाड़ी का इस्तेमाल करना होगा।
वहीं किसानों ने हिसार रोड, बरनाला रोड व डबवाली रोड के किनारें ट्रैक्टर, गाड़ियां व मोटर साइकिलों को रोककर 12 बजे से लेकर 12 बजकर आठ मिनट तक हॉर्न बजाकर गूंगी-बहरी सरकार को जगाने का प्रयास किया। वहीं महिला किसान गैस सिलिंडर लेकर धरनास्थल पर पहुंची और रोड किनारे वाहनों पर सिलिंडर रखकर रोष प्रकट करती हुई नजर आई।
विज्ञापन
पैट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते दामों को लेकर भावदीन टोल प्लाजा पर भी किसानों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। किसानों ने अर्धनग्न होकर बैल गाड़ी पर सवारी की और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ गैस सिलिंडर भी बाधे हुए थे। किसान नेता भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने जिस तरह से गैस पर सब्सिडी खत्म कर गृहणियों को दोबारा चूल्हा जलाने पर मजबूर कर दिया है। उसी तरह पूंजीपतियों के हाथों में जमीन देकर यह सरकार किसानों को एक दिन खत्म कर देगी।
शहर के डबवाली रोड पर किसानों ने डिवाइडर के साथ गाड़ियों और ट्रैक्टरों को रोक दिया। यहां पर एक किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। इसके कारण शहर में जाम की स्थिति भी बनी रही। सुबह 10 बजे ही किसानों ने रोड के डिवाइडर के साथ वाहनों को रोकना शुरू कर दिया। देखते ही देखते गाड़ियों की कतार लंबी होती गई। सिरसा के सुरखाब चौक से लेकर सांगवान चौक तक वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली।