फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   infected two old people dead and 80 positive

कोरोना से वृद्ध महिला और पुरुष की मौत, 80 नए संक्रमित मिले

Wed, 25 Nov 2020 10:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
infected two old people dead and 80 positive
जिले में कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई है। कोरोना से मरने वालों में सिरसा की बेगू रोड निवासी 63 वर्षीय महिला के अलावा सिरसा के जंडवाला मोहल्ले में रहने वाले 80 वर्षीय वृद्ध शामिल हैं। इस तरह से जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 104 हो गई है। वहीं बुधवार को जिले में 80 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 41 लोगों को ठीक होने पर घर भेज दिया गया। वहीं अब तक 7099 लोग संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेश भूषण की ओर से रिपोर्ट की पुष्टि की गई। बुधवार मिले संक्रमितों में सिरसा अर्बन में 36, डबवाली में 4, ऐलनाबाद में 15, कालांवाली में 7, ओढां में एक, नाथूसरी चोपटा में 7, माधोसिंघाना में दो, रानियां में 6, चौटाला और बडागुढ़ा में एक-एक केस शामिल हैं। बता दें कि अब तक जिलेभर से 133119 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 7099 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 6466 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 999 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। जिले में 529 मामले सक्रिय हैं, जिनमें से 312 होम क्वारंटीन और 63 अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed