फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Indian culture is a unique heritage that shows the path of knowledge: Swami Vigyanananda

भारतीय संस्कृति ज्ञान की राह दिखाने वाली अद्वितीय धरोहर : स्वामी विज्ञानानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Indian culture is a unique heritage that shows the path of knowledge: Swami Vigyanananda
सिरसा।दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से पुलिस लाइन मंदिर में तीन दिवसीय सुंदर कांड कथा में
सिरसा। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से पुलिस लाइन मंदिर में तीन दिवसीय सुंदरकांड पाठ का बुधवार को आयोजन किया गया। इसके प्रथम दिवस संस्थान की ओर से स्वामी विज्ञानानंद ने कहा कि भारत एक ऐसा देश है, जहां अध्यात्म और धर्म का गहरा प्रभाव है। क्योंकि भारतीय आर्यावर्त संस्कृति विश्व की सबसे पुरानी और समृद्ध संस्कृतियों में से एक है, जिसमें धर्म का महत्वपूर्ण स्थान है।
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति विश्व को शांति, प्रेम और ज्ञान की राह दिखाने वाली अद्वितीय धरोहर है। भारतीय धर्म विविधता और सहिष्णुता का प्रतीक है। वेद और उपनिषद भारतीय संस्कृति का आधार है। जो जीवन के चार पुरुषार्थों धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष को महत्व देता है और आत्मा की मुक्ति के लिए प्रयास करता है। श्री राम नाम भारत के सबसे पवित्र और शक्तिशाली नामों में से एक है।
विज्ञापन

सुंदरकांड श्री रामचरितमानस का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो भक्त की ओर से भक्ति की प्राप्ति कर आत्म सौंदर्य वर्धन का दिव्य उद्घोष है। स्वामी जी ने कहा कि राम नाम की महिमा अनंत है। यह नाम पापों को नष्ट करने वाला, आत्मा को शुद्ध करने वाला और जीवन को सकारात्मक दिशा देने वाला है। राम नाम को भजने से मनुष्य के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदर कांड में आध्यात्मिक ज्ञान का भंडार है, जो मनुष्य को जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में साध्वी संतोष भारती, विष्णु अर्चना भारती, पूषा भारती और नेहा भारती ने प्रभु भक्ति और राष्ट्र भक्ति के भजन गा कर उपस्थित श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान एलओ पुलिस लाइन रामकुमार, जुगती राम व पंडित कमल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed