{"_id":"6328a9f1c50b0331c230c06a","slug":"indefinite-strike-of-agents-grain-market-deserted-sirsa-news-hsr6423531148","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़तियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, अनाज मंडी रही सुनसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़तियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, अनाज मंडी रही सुनसान
विज्ञापन
सिरसा अनाज मंडी में हड़ताल पर बैठे आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। सरकार की ओर से लागू की गई ई नेम प्रणाली के विरोध में मंडी में आढ़तियों ने सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। आढ़तियों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के समक्ष धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल के चलते मंडी सुनसान नजर आई। हालांकि हड़ताल की सूचना पहले मिलने के चलते कोई भी किसान मंडी में अपनी उपज लेकर नहीं पहुंचा।
आढ़ती एसोसिएशन प्रधान मनोहर मेहता के अध्यक्षता में आढ़ती व अकाउंटेंट सुबह 10 बजे अनाज मंडी में एकत्र हुए। इसके बाद मंडी में जुलूस निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मार्केट कमेटी कार्यालय के समक्ष धरना दिया। यहां आढ़तियों ने सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक धरना दिया गया। अकाउंट, दलाल, मजदूर व किसान एसोसिएशन के साथ ही हरियाणा सब्जी मंडी एसोसिएशन ने भी हड़ताल को अपना समर्थन दिया है। सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव गंगाराम बजाज ने ई नेम प्रणाली को वापस लेने की मांग की। मंच संचालन आढ़ती महावीर शर्मा ने किया। प्रधान मनोहर मेहता ने कहा कि सरकार के अनाज की खरीद ई-ट्रेडिंग करने के आदेश से किसान व आढ़तियों में नाराजगी है। खुली बोली पर फसल बिकने से किसान को अच्छे भाव मिलते हैं। सरकार नए-नए फरमान जारी करके किसान व आढ़तियों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। सरकार को फसल की खरीद खुली बोली पर आढ़तियों के माध्यम से करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धान पर मार्केट फीस व एचआरडीएफ दोनों मिलाकर जो एक प्रतिशत था, उसे चार प्रतिशत कर दिया है। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। सरकार को धान पर मार्केट फीस एक प्रतिशत करनी चाहिए और हर फसल खरीद पर आढ़तियों को 2.5 प्रतिशत कमीशन पूरा मिलना चाहिए। इस मौके पर आढ़ती राजकरण भाटिया, मोहर सिंह, पूर्व प्रधान हरदीप सिंह सरकारिया, जिला चेयरमैन रूलीचंद गांधी, पूर्व उपप्रधान कीर्ति गर्ग, राजन बावा, सुनील आहूजा, धर्मपाल जिंदल, नरेंद्र धींगड़ा, महावीर शर्मा, राकेश वधव मौजूद रहे।
ऐलनाबाद में भी आढ़तियों ने दुकानें रखीं बंद
ऐलनाबाद। ई-नेम प्रणाली के विरोध में स्थानीय कच्चा आढ़ती एसोसिएशन ने मार्केट कमेटी कार्यालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। आढ़तियों ने पुरानी अनाज मंडी व एडिशनल अनाज मंडी में दुकानें बंद रखकर सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन
कच्चा आढ़ती एसोसिएशन ऐलनाबाद के प्रधान जय सिंह गोरा, अमरपाल सिंह खोसा, हाकम सेतिया सहित सभी आढ़तियों ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानती तब तक यह धरना व हड़ताल सरकार के खिलाफ जारी रहेगी। अनाज मंडी राजस्थान सीमा के साथ लगती होने के कारण वहां के किसान व व्यापारी अनाज मंडी के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कानून बनाने से पहले सरकार को व्यापारी, किसान व मजदूरों से विचार-विमर्श करके सहमति अवश्य लेनी चाहिए। आढ़तियों ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि इस कानून को वापस लेकर पुरानी व्यवस्था को लागू किया जाए। संवाद