{"_id":"5eb44b3b8ebc3e90a6541af3","slug":"increased-domestic-violence-towards-woman-sirsa-news-rtk5540185124","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के चलते महिलाओं के प्रति बढ़ी घरेलू हिंसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के चलते महिलाओं के प्रति बढ़ी घरेलू हिंसा
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते महिलाओं पर हिंसा बढ़ती जा रही है। इस दौरान महिलाएं अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज करवा रही हैं। वहीं लॉकडाउन से पहले और अब में घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते जनवरी से मार्च माह तक महिला आयोग के पास केवल 30 शिकायतें पहुंची थी। वहीं अप्रैल और मई में अभी तक 20 ऑनलाइन शिकायतें आई हैं। जिसका निपटान लॉकडाउन के बाद ही किया जाएगा।
लॉकडाउन के दौरान जिले में महिलाओं पर घरेलू हिंसा बढ़ती जा रही है। लॉकडाउन के चलते कोई महिला घर से बाहर तो नहीं निकल सकती, लेकिन वह अपनी शिकायतें इंटरनेट के माध्यम से महिला आयोग तक पहुंचा रही है। वहीं महिला आयोग के अनुसार अधिकतर महिलाएं अपना दर्द छुपाए घर पर ही बैठी हैं, जो न ही तो पुलिस में इसकी शिकायत दे सकती हैं और न ही महिला आयोग तक अपना दर्द पहुंचा सकती है। अधिकांश महिलाएं जो पढ़ी लिखी हैं और फोन चला सकती हैं उन महिलाओं ने महिला आयोग तक अपना दर्द पहुंचाया है। जानकारी के अनुसार जिले में जनवरी माह से लेकर मार्च माह तक केवल ही 30 शिकायतें थी, जिनका समाधान करवा दिया गया था। लेकिन इस लॉकडाउन के चलते अप्रैल माह से अब तक कुल 15 से 20 शिकायतें ऑनलाइन आई हैं। वहीं इन शिकायकर्ताओं को लॉकडाउन के बाद अधिकारियों ने मिलने का समय भी दे दिया है।
फोन पर समझाने की करती हैं कोशिश
महिला आयोग की परामर्शक सुरेंद्र कौर के पास जब यह शिकायतें पहुंची तो उन्होंने शिकायतकर्ताओं को पहले फोन कर पूरा मामला जाना। जिसके बाद उन्होंने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने के लिए बात की गई। अगर कोई पक्ष समझौता नहीं करता है तो उसे लॉकडाउन खुलने के बाद कार्यालय में बुलाकर उसकी काउंसलिंग की जाएगी। अगर कोई शिकायतकर्ता वहां से भी संतुष्ट नहीं हो पाता तो वह पुलिस और न्यायालय का सहारा ले सकता है।
विज्ञापन
ज्यादतर मारपीट की आई शिकायतें
घरेलू हिंसा में ज्यादातर उन्हीं महिलाओं की शिकायतें हैं, जिनके पति शराब पीकर उनके साथ मारपीट कर रहे हैं। वहीं जिले में ही एक महिला के साथ घटना हुई कि उसका पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है और बीते कुछ दिनों पहले उसके पति ने उसका गला भी दबाया और ससुराल वालों ने धमकी भी दी कि वह सभी सरकारी नौकरी में है उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। जिसकी शिकायत महिला ने कि थी। जो अभी ऑनलाइन ही चल रही है। महिला से ऑनलाइन व्हाट्सएप और ईमेल के जरिये संपर्क किया जा रहा है।
महिलाएं यहां कर सकतीं हैं शिकायत
जिले में अगर किसी महिला के साथ उसका पति या कोई और हिंसा कर रहा है तो वह अपनी शिकायत घर बैठे ही दे सकती है। जिसमें उसे एक महिला आयोग को चिट्ठी लिखनी होगी जो व्हाट्सएप और मेल के जरिये भेज सकती हैं। महिला आयोग में अपनी शिकायत देने के लिए महिलाएं परामर्श अधिकारी सुरेंद्र कौर से व्हाट्सएप नंबर 8708189744 पर या ईमेल आईडी एसयूआरआईएनडीईआरकेएयूआर1979एटदरेटजीमेलडॉटकॉम पर भी दे सकती हैं।
मेरे पास घरेलू हिंसा से संबधित ऑनलाइन शिकायतें पहुंची है, जिस पर शिकायतकर्ता से एक बार फोन पर समझौता करवाने की कोशिश की गई है। वहीं लॉकडाउन खुलने के बाद सभी शिकायतकर्ताओं की काउंसलिंग की जाएगी।
-सुरेंद्र कौर, परामर्शक, महिला आयोग सिरसा।