फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In two days, Harsek identified 32 places of fire

दो दिन में हरसेक ने आग लगने की 32 जगह चिह्नित की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
In two days, Harsek identified 32 places of fire
सिरसा। दिवाली के दिन आतिशबाजी होने के साथ किसानों ने भी धान के अवशेषों को आग के हवाले करना शुरू कर दिया। वीरवार और शुक्रवार को दो दिन हरसेक की ओर से 32 स्थानों पर आगजनी होने की लोकेशन दिखाई गई है। दो दिन में दिखाई गई लोकेशन का अधिकारी अभी निरीक्षण कर रहे है। जिसके बाद जगह सही पाए जाने के बाद किसान का चालान भी काटा जाएगा।
विज्ञापन

धान के अवशेषों को आग के हवाले करने के अब तक 60 मामले मिल चुके हैं। इन किसानों को कृषि अधिकारियों की ओर से जुर्माना भी लगा दिया गया है। जबकि बीते वीरवार और शुक्रवार को कुल 32 जगह पर लोकेशन दिखाई गई है। इस लोकेशन पर अब अधिकारी निरीक्षण करेंगे। इनमें से जिस स्थान की लोकेशन सही पाई जाती है उस किसान का चालान किया जाएगा। वहीं किसानों को जागरूक करने और पराली प्रबंधन को लेकर भी अधिकारियों की ओर से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है। लेकिन इसके बाद भी किसान लगातार धान के अवशेषों को आग के हवाले कर रहे हैं।
विज्ञापन

बढ़ती जा रही है आगजनी होने की घटनाएं
बीते दो दिनों में अब तक सबसे अधिक आगजनी की जगहों की लोकेशन दिखाई गई है। इनमें से कई किसानों की ओर से रात को भी धान के अवशेषों को आग के हवाले किया जा रहा है। ताकि किसान बच सके। गेहूं की बिजाई शुरू होने के साथ ही किसानों ने अवशेषों का प्रबंधन करने की बजाय आग के हवाले करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की कटाई के बाद किसान धान के बचे अवशेषों का प्रबंधन करे या फिर उसे मिट्टी में कृषि उपकरणों के साथ मिला दे। जिससे किसान को इसका लाभ मिलेगा और पर्यावरण भी खराब नहीं होगा। हरसेक से पूरे जिले पर नजर रखे हुए हैं। आगजनी की घटना होने पर लोकेशन की जांच की जा रही है।
-डॉ. बाबूलाल, उपनिदेशक, कृषि विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed