{"_id":"68277deebdb9a564620e8e7d","slug":"in-the-girls-category-srm-phoolkans-team-became-the-winner-through-penalty-shootout-sirsa-news-c-128-1-svns1027-137961-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: लड़कियों में एसआरएम फूलकां की टीम पेनल्टी शूटआउट से बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: लड़कियों में एसआरएम फूलकां की टीम पेनल्टी शूटआउट से बनी विजेता
विज्ञापन
पहले दिन टीमों के साथ प्री सुब्रतो कैप की शुरूआत करवाते हुए अधिकारी।
सिरसा। एमएसजी भारतीय खेल गांव में शुक्रवार को जिलास्तरीय प्री सुब्रतो फुटबाल अंडर-17 लड़के व लड़कियों की प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया ने किक लगाकर किया। पहले दिन हुए लड़कियों के मुकाबले में एसआरएम फूलकां की टीम ने जीएसएसएस जोधकां की टीम को पेनल्टी शूटआउट से हराया।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी वेद सिंह दहिया खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल परस्पर भाई चारा व सहयोग और नेतृत्व की सक्षमता विकसित करता है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। सहायक शिक्षा अधिकारी खेल अनिल कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जिलाभर से 12 टीमें, जिनमें तीन लड़कियों व 9 लड़कों की टीमें भाग ले रही हैं।
इस प्रतियोगिता की विशेषता यह है कि इस प्रतियोगिता में एक विद्यालय की पूर्ण टीम ही भाग ले सकती है। किसी अन्य विद्यालय के खिलाड़ी का चयन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर कन्वीनर पीजीटी नवजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, शाह सतनाम जी बॉयज शिक्षण संस्थान के कोच हरदीप सिंह, डीपीई हरमीत सिंह, सुरेश कुमार, कंवल कुमार, धर्मप्रीत, राजेश कंबोज, रिछपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे और रैफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
यह रहे पहले दिन के परिणाम
प्रतियोगिता के पहले दिन प्रथम मैच एसआरएम फूलकां व अकाल अकेडमी दारेवाला में खेला गया। इसमें फूलकां की टीम 1-0 से जीती। लड़कियों के फाइनल मुकाबले में एसआरएम फूलकां की टीम ने जीएसएसएस जोधकां की टीम को कड़े मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। वहीं लड़का का पहले मैच में जीएसएसएस कुताबढ़ ने अकाल अकेडमी दारेवाला को 3-0 से हराया। दूसरे मैच में एसआरएम फूलकां ने सेंट जेवियर रानियां को 1-0 से हराया। लड़कों के मैच में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल ने जीएसएसएस भावदीन को 1-0 से हराया। चौथे मैच में रघुआना ने एमएचडी ओढां को 1-0 से हराया।