{"_id":"611415bf8ebc3e76bc0e1a48","slug":"in-the-afternoon-meeting-with-the-station-in-charge-the-sp-arrived-to-check-the-situation-as-a-complainant-at-night-sirsa-news-hsr608707810","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर थाना प्रभारियों के साथ की बैठक, रात को फरियादी बन स्थिति जांचने पहुंचे एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर थाना प्रभारियों के साथ की बैठक, रात को फरियादी बन स्थिति जांचने पहुंचे एसपी
विज्ञापन
सिरसा। फरियादियों के साथ पुलिस द्वारा किए जा रहे बरताव को जांचने के लिए एसपी डॉ. अर्पित जैन मंगलवार रात को ही फरियादी बन शहर थाना में पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस के रिकॉर्ड को भी जांचा। उन्होंने पुलिसकमियों को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चौकसी और गश्त को बढ़ाने के साथ अन्य जरूरी दिशानिर्देश दिए।
मंगलवार देर रात डेढ़ बजे पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने सिविल ड्रेस और बगैर किसी लाव लश्कर के अकेले ही शहर पुलिस की कार्य प्रणाली को जांचने के लिए शहर थाना पहुंचेे। गौरतलब है की मंगलवार को दोपहर को पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने जिले के सभी थाना प्रभारियों की बैठक लेकर दिशानिर्देश दिए थे और रात को ही पुलिस की कार्य प्रणाली पल्रखने के लिए शहर थाना सिरसा पहुंचे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने शहर थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पूरी चौकसी व सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा की शहर के सभी होटल, गेस्ट हाउस, धर्मशाला, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन की सघनता से जांच की जाए। शहर में रह रहें किरायेदारों के रिकॉर्ड की भी जांच की जाए। वहीं उन्होंने कहा कि थानों में फरियाद लेकर आने वाले व्यक्ति की पूरी सुनवाई हो और उसे शीघ्र न्याय दिलवाने का भी प्रयास करें, ताकि आमजन अपने आपको सुरक्षित महसूस करें। पुलिस आम आदमी की दोस्त व अपराधियों के लिए भय का प्रतीक होती है, यह बात धरातल पर भी नजर आनी चाहिए।