फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In the 12th examination result, the girl students of government school made a mark

12वीं परीक्षा परिणाम में सरकारी स्कूल की छात्राओं ने जमाई धाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
In the 12th examination result, the girl students of government school made a mark
बुधवार को 12 वीं का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद मोबाइल पर परिणाम देखकर खुश होतीं छात्राएं। सं - फोटो : Sirsa
सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया। जिला का परिणाम 89.65 फीसदी रहा। इस स्कोर के साथ सिरसा प्रदेश भर में 5वें स्थान पर रहा। इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी। खास बात ये रही कि इस बार राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और निजी स्कूलों को पछाड़ा। जिला टॉपर्स की सूची में पहले तीन स्थानों पर राजकीय विद्यालयों की छात्राएं रहीं।
विज्ञापन

बुधवार शाम पंाच बजे के बाद शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर परिणाम जारी कर दिया गया। सुबह से विद्यार्थी, अभिभावक और स्कूल संचालक परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही परीक्षा परिणाम जारी हुआ, तभी पूरे उत्साह के साथ देखा। बेहतरीन अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों ने खुशियां मनाई और एक-दूसरे को बधाई दी। स्कूल कैंपस में एकत्रित हुए विद्यार्थियों ने शिक्षकों का भी धन्यवाद किया। अब 12वीं पास करने वाले विद्यार्थियों का कॉलेज में जाने का सपना पूरा होगा। इसी के साथ अब विद्यार्थियों ने भविष्य के लिए दाखिला की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

लड़कों से आगे रही छात्राएं, 924 को मिली निराशा
मई में आयोजित परीक्षा में कुल 11 हजार 386 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसमें से 10 हजार 207 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। वहीं 924 विद्यार्थी परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाए है। इन विद्यार्थियों में से 5215 छात्राओं व 4992 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। बुधवार को दिनभर विद्यार्थी चिंता में दिखाई दिए और देर शाम रिजल्ट आने के बाद विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। वहीं देर शाम रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी स्कूल की तीन छात्राओं ने किया टॉप
जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोधपुरिया की शर्मिला ने 490 अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। मांगेआना की नूरदीप कौर ने 487 अंक लेकर दूसरे स्थान पर कब्जा किया। वहीं गांव जीवन नगर की अमनदीप ने 486 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। तीनों ही छात्राओं ने विपरित स्थितियों में तैयारी की और यह स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed