{"_id":"627807474f5f5b6cb1133e21","slug":"in-march-2021-the-work-of-laying-the-pipeline-was-to-be-completed-under-the-amrut-scheme-only-60-percent-was-done-sirsa-news-hsr631128516","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च 2021 में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने का काम होना था पूरा, अभी 60 फीसदी ही हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च 2021 में अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने का काम होना था पूरा, अभी 60 फीसदी ही हुआ
विज्ञापन
खैरपुर स्थित चौकी के साथ बनाया जा रहा पंपिंग स्टेशन। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में 8 करोड़ रुपये की लागत से अमृत (अटल मिशन फॉर रिजर्वेशन एंड अर्बन ट्रांसफॉरमेशन) योजना के तहत बस स्टैंड से लेकर नेशनल हाईवे स्थित रंगोई नाला तक पाइपलाइन बिछाई का काम अधर में लटका हुआ है। यह कार्य वर्ष 2021 तक पूरा किया जाना था। परंतु हिसार रोड स्थित ओवरब्रिज तक पाइप लाइन को बिछाकर कार्य दो वर्ष में हो पाया है। ऐसे में आने वाले दिनों में बरसात के कारण शहर के करीब 12 कॉलोनी वासियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
सिरसा के बस स्टैंड से लेकर हिसार रोड तक पाइप लाइन डालने का काम नगर परिषद की ओर से किया जाना है। इसके लिए बजट भी जारी हो चुका है। परंतु बस स्टैंड से हिसार रोड के ओवरब्रिज तक पाइप लाइन डालकर काम बीच में बंद कर दिया गया है। इस योजना के तहत अभी तक 60 फीसदी काम ही पूरा हुआ है। वहीं पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए गड्ढों के कारण लोग रोजाना परेशान हो रहे हैं। अमृत योजना के तहत पहले चरण में 7 सितंबर 2018 से हिसार रोड पर पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था। लेकिन ये काम कोरोना महामारी के कारण बीच में अटक गया। ये काम 31 मार्च 2021 तक पूरा किया जाना था। लेकिन महामारी के कारण काम रुक गया। इस काम को नप की ओर से दोबारा शुरू किया गया था, परंतु ओवरब्रिज के आगे पाइप लाइन अभी तक नहीं डाली गई है।
शहर की करीब 40 हजार को होगा फायदा
हिसार रोड स्थित रंगोई नाला तक शहर के बारिश के पानी की निकासी के लिए पाइप लाइन डाली जानी है। परंतु अब नगर परिषद की ओर से इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर यह कार्य पूरा होता है तो शहर की करीब 40 हजार आबादी को राहत मिलेगी। बारिश के समय में सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। निकासी नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
यहां होती है जलभराव की समस्या
एमसी कॉलोनी, डीसी कॉलोनी, गुरुनानक नगर, खैरपुर कॉलोनी, एडीसी कॉलोनी, राम कॉलोनी, बरनाला रोड स्थित भगत सिंह कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, गोबिंद नगर, खन्ना कॉलोनी, फ्रैंड्स कॉलोनी, एमआईटीसी कॉलोनी में बारिश के दिनों के दौरान जलभराव की स्थिति होती है। ऐसे में पाइप लाइन डाली जाती है तो जलभराव की समस्या से लोगों राहत मिलेगी। परंतु समय सीमा निकल जाने के बावजूद अभी यह काम पूरा नहीं हो पाया है।
पंपिंग स्टेशन का काम भी नहीं हुआ अभी पूरा
शहर के खैरपुर कॉलोनी स्थित चौकी के साथ ही पंपिंग स्टेशन बनाया जा रहा है। इस पंपिंग स्टेशन में पूरे शहर का बारिश का पानी एकत्र होगा ओर इसके बाद इसे पाइप के माध्यम से शहर रंगोई नाले तक भेजा जाएगा। लेकिन अभी तक पंपिंग स्टेशन का काम 50 फीसदी भी पूरा नहीं हो पाया है। जिसके कारण इस मानसून के दिनों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
अमृत योजना के तहत हिसार रोड पर पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। जल्दी काम पूरे होने की उम्मीद है। पंपिंग स्टेशन को भी जल्द पूरा कर दिया जाएगा। - संदीप मालिक, ईओ, नगर परिषद सिरसा ।