फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   In Abubshahar, an old rivalry led to an attack on an RMP doctor's clinic and home, injuring the couple and their two sons

Sirsa News: अबूबशहर में पुरानी रंजिश में आरएमपी डॉक्टर के क्लीनिक और घर पर हमला, दो बेटों समेत दंपती घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
In Abubshahar, an old rivalry led to an attack on an RMP doctor's clinic and home, injuring the couple and their two sons
डबवाली। गांव अबूबशहर में सोमवार देर शाम पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों ने आरएमपी डॉक्टर के क्लीनिक और घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने क्लीनिक में तोड़फोड़ की और परिवार के सदस्यों पर लाठियों, ईंटों और गंडासों से हमला किया। इस घटना में डॉ. कश्मीर चंद कंबोज, उनकी पत्नी वीना रानी और दो बेटे रवि कंबोज व राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पहले डबवाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में सिरसा रेफर कर दिया गया। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में डॉ. कश्मीर चंद कंबोज ने बताया कि वे शाम को अपने क्लीनिक पर मौजूद थे। इस दाैरान गांव के बादल, हरजिंद्र उर्फ जंडू, विंद्र और एक अन्य पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर से सीसीटीवी फुटेज की मांग की। डॉक्टर ने बताया कि पिछली बार जब उन्होंने क्लीनिक पर हमला किया था तो पुलिस मोबाइल व डीवीआर रिकॉर्डिंग अपने साथ ले गई थी। यह सुनते ही आरोपी युवक गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आए।
विज्ञापन

डॉ. कश्मीर चंद ने बताया कि उन्होंने क्लीनिक का शटर गिराकर परिवार को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर अंदर घुस आए और क्लीनिक में तोड़फोड़ करते हुए पूरे परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान क्लीनिक के शीशे भी टूट गए। सूचना के बाद सदर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने चौटाला चौकी प्रभारी आनंद बेनीवाल को मौके पर भेजा। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। जांच अधिकारी ने बताया कि कि फिलहाल घायलों के बयान दर्ज नहीं हुए हैं। बयान दर्ज होने के बाद हमलावरों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त ने तेजधार हथियार से किया हमला

सिरसा में महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक युवक पर उसके दोस्त ने तेजधार हथियार से हमला किया। शहर थाना पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाजीगर मोहल्ला निवासी सुनील ने बताया कि वह हरियाणा फ्रूट सब्जी मंडी में काम करता है। 24 अक्तूबर को वह महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास जा रहा था, तभी पीछे से उसका दोस्त सुखप्रीत आया और उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। सुनील ने बताया कि उसका सुखप्रीत के साथ पुराना विवाद था। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed