फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Illegal cuts are becoming the cause of accidents

Sirsa News: अवैध कट बन रहे हादसों का कारण

Tue, 24 Sep 2024 06:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 24 Sep 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Illegal cuts are becoming the cause of accidents
सिरसा के डबवाली रोड पर सांगवान चौक के पास बनाया गया अवैध कट। 
सिरसा। डबवाली-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थानीय लोगों की मनमानी से अवैध कट बनाए गए हैं। यह राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। रात के समय इन कटों के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। इनमें आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं जबकि कई लोगों की जान तक जा चुकी है।
विज्ञापन

इन कटों से परेशान लोगों का कहना है कि एनएच प्रशासन ने इन कटों को बंद नहीं कराया है। नेजाडेला कलां के आसपास बने इन कटों पर दिन के समय भी लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। कई बाद दोपहिया वाहन बड़े वाहनों से टकरा चुके हैं। गांवों की तरह शहर के डबवाली और दिल्ली रोड पर भी अस्पताल और होटल संचालकों ने अपनी मर्जी से कई कट बनाए हैं। इसके बावजूद हर महीने होने वाली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में इस समस्या को नहीं सुलझाया जा रहा।
विज्ञापन


ग्रामीणों और शहरवासियों के अनुसार शहर में आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर नौ में सिरसा बाईपास पुल से लेकर खैरेकां तक करीब चार किलोमीटर की दूरी पर करीब 15 अवैध कट बने हैं। लोगों ने अपनी सुविधा के अनुसार इन कटों को बनाया है। कोई पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के लिए कट बना रहा है तो कोई किसी ढाबे पर जाने के लिए अवैध कट बना रहा है। ढाणियों में जाने वाले कच्चे रास्तों के लिए भी लोगों ने हाईवे के डिवाइडर के ऊपर से कट बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में कई बहुमंजिले भवन, अस्पताल, होटल बन रहे हैं। वहां भी लोग अपनी सुविधा और व्यापार के अनुसार कट बना रहे हैं। अस्पताल संचालकों ने पिछले 20 दिनों में सिरसा क्लब से आगे अपनी मर्जी से अवैध कट बना दिया है। इस कारण शहर के अंदर 10 से 15 कदम की दूरी पर कट दिख रहे हैं। इस कारण कई बार जाम की स्थिति बन रही है।

कट से आ रही परेशानी
- हादसे होने के खतरा कई गुणा बढ़ जाता है।
- स्ट्रीट लाइट और अन्य सुविधाएं प्रभावित होती हैं।
- अवैध कट के कारण यातायात व्यवस्था सबसे ज्यादा प्रभावित होती है। इस कारण शहर में जाम लगता है।

यहां यहां बने कट दे रहे हादसों को न्योता
- हिसार रोड पर घोड़ा चौक के पास।
- हिसार रोड खैरपुर चौकी के आसपास।
- डबवाली रोड सिरसा क्लब से कुछ आगे।
- आंबेडकर चौक से वाल्मीकि चौक के बीच कट।
- गांव मीरपुर से शहर में एंट्री करने पर वायुसेना स्टेशन के पास दो अवैध कट।
- पदमावती धाम के पास, चौटाला हाउस, महाराजा पैलेस के सामने अवैध कट बने हैं।
शहर में कई जगह अवैध कटों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कटों के कारण कई बार हादसे हुए हैं कि अचानक वाहन के आगे आने से हादसे हो जाते हैं। कई बार तो जान-माल का नुकसान भुगतना पड़ता है। - अभिमन्यु सिहाग।

हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन आते हैं तो अचानक से लोगों के अवैध कटों के कारण सामने आने से हादसे होते हैं। सरकार और विभाग को चाहिए कि इन कटों को बंद करवाया जाए ताकि हादसे न हों। - जगदीश, सिरसा।


अवैध कटों को तुरंत बंद करवाया जाना चाहिए। इन हादसों में कमी आए और जो लोग इन कटों से वाहनों को निकालते हैं, उन पर जुर्माना लगाना चाहिए। - गुरपाल गैदर, सिरसा।


शहर में जहां पर भी ऐसे कट बनाए गए हैं। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभाग को पत्राचार किया जाएगा। - शमशेर सिंह, यातायात थाना प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed