फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   If you go by locking the house, give information, police will protect: SP

घर पर ताला लगाकर जाएं तो दें सूचना, पुलिस करेगी सुरक्षा : एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
If you go by locking the house, give information, police will protect: SP
सिरसा। अगर आप घर पर ताला लगाकर बाहर जा रहे हैं, तो सुरक्षा का भी ध्यान रखें। इसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना मिलने पर मोहल्ले में पुलिस की गश्त बढ़ा दी जाएगी और आपके घर की निगरानी भी करेगी। यह बात पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने चोरी की वारदात को रोकने के लिए जारी एडवाइजरी में कही है।
विज्ञापन

पुलिस ने आमजन को सावधानी और सतर्कता बरतनी के लिए इस संबंध में एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की तथा उसके जान माल की सुरक्षा करना पुलिस का परम दायित्व है, परंतु अगर हम कुछ नियमों का पालन करें तो किसी भी आपराधिक घटना की पुनरावृत्ति को रोका जा सकता है। इसके अलावा जिला पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए नियमित गश्त के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल के साथ गश्त को बढ़ाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि उनके घर के आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें ताकि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि अगर कोई परिवार कुछ समय कुछ समय के लिए घर से बाहर जाता है तो अपने नजदीकी पड़ोसी से इसके बारे में सूचित करें। इसके अलावा इसकी सूचना नजदीकी पुलिस चौकी व थाना में अवश्य दें, ताकि उस क्षेत्र में पुलिस गश्त को बढ़ाया जा सके और किसी भी घटना की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि अगर वह बाहर घूमने के लिए जाते हैं तो फेसबुक, इंस्टाग्राम इत्यादि पर स्टोरी ना डालें, क्योंकि कुछ अपराधी किस्म के लोग यहां से जानकारी हासिल कर चोरी की वारदात को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि आमजन घर में उत्तम क्वालिटी के सीसीटीवी े भी लगवाएं ताकि अपराध करने वाला व्यक्ति किसी भी सूरत में बच ना पाए।
विज्ञापन

इस तरह से रोक सकते है घटनाएं
- घर पर ताला लगाकर कहीं बाहर जाएं तो पड़ोसी व पुलिस को अवगत करा दें, ताकि सुरक्षा हो सके।
- कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, जिससे आने-जाने वालों पर नजर रखी जा सके।
- कॉलोनी में घूमने वाले संदिग्ध लोगों के बारे जानकारी रखें ओर उनके बारे में पुलिस को बताएं।
- कॉलोनी में प्रकाश व्यवस्था उचित होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed