{"_id":"632b4e583931e709de0548e1","slug":"if-garbage-is-thrown-in-the-open-then-the-challan-of-the-shopkeepers-will-be-deducted-sirsa-news-hsr6425568193","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में कूड़ा फेंका तो कटेगा दुकानदारों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में कूड़ा फेंका तो कटेगा दुकानदारों का चालान
विज्ञापन
शहर के बरनाला रोड पर सफाई करता कर्मचारी। फाइल फोटो
- फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के बाजारों में सफाई व्यवस्था के बावजूद दुकानदार कचरा फैलाने में लगे हैं। ऐसे में नगर परिषद ने दुकानदारों को चेतावनी जारी की है। इसमें कहा है कि यदि दुकानदारों ने खुले में कचरा फेंका तो चालान काटे जाएंगे। नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक ने दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि वे सफाई करने के बाद या तो कचरा डस्टबिन में डालें या फिर नगर परिषद कर्मचारियों के आने से पहले सफाई कर लें।
शहर के मुख्य बाजारों में नगर परिषद की ओर से सफाई करवाई जाती है। नगर परिषद के कर्मचारी सभी बाजारों में सुबह छह बजे के आसपास ही सफाई कर देते हैं। इसमें शहर का रोड़ी बाजार, सदर बाजार, हिसारिया बाजार, भादरा बाजार, मोहंता मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी, सूरतगढ़िया बाजार आदि शामिल हैं। यहां दुकानदार 8 से 9 बजे के बाद ही आते हैं। बताया जा रहा है कि इसके बाद दुकानदार अपनी दुकानों की सफाई करते हैं और सारा कचरा सड़क पर ही फेंक देते हैं। ऐसे में बाजार और गलियों में पूरा दिन कचरा फैला हुआ नजर आता है। ऐसे में नगर परिषद अधिकारियों ने निर्देश जारी किए हैं। दुकानदार या तो सुबह जल्दी आकर सफाई कर लें और कूड़ा बाहर निकाल दें। या फिर यदि 9 बजे के बाद सफाई हो तो एकत्र होने वाले कचरे को डस्टबिन में ही डालें। नगर परिषद की ओर से दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि वे स्वच्छता को लेकर सहयोग करें। इस संबंध में मुनादी करवाकर दुकानदारों को सूचना भी दी जाएगी। इसके बाद अगले सप्ताह से विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिस दुकान के आगे भी कचरा मिलेगा, उसका चालान किया जाएगा।
दुकानदारों को कई बार समझा दिया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी खुले में कचरा फेंक रहे हैं। अब आखिरी बार चेतावनी जारी की जा रही है। इसके बाद सीधी कार्रवाई होगी और चालान काटे जाएंगे। - जयवीर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद।