{"_id":"652595d4e5d66c82070193aa","slug":"husband-murdered-after-meeting-friend-made-on-social-media-police-arrested-wife-sirsa-news-c-128-1-svns1027-7862-2023-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सोशल मीडिया पर बने दोस्त से मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सोशल मीडिया पर बने दोस्त से मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। निजी अस्पताल में 25 सितंबर को हुई गांव चाडीवाल निवासी 32 वर्षीय संदीप कुमार की मौत मामले में नया खुलासा हुआ है। मृतक के भाई अमनदीप ने अपने भाभी पर सोशल मीडिया पर बने दोस्त के साथ मिलकर संदीप की हत्या करने का आरोप लगाया है। चोपटा थाना पुलिस ने उक्त महिला व उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया लिया है। मंगलवार को आरोपी महिला को जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक गांव चाडीवाल निवासी 32 वर्षीय संदीप कुमार की 12 वर्ष पहले रेखा से शादी हुई। संदीप कुमार की बीती 24 सितंबर को अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उसे सिरसा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर संदीप कुमार की 25 सितंबर को मौत हो गई। इसके बाद उसका गांव में अंतिम संस्कार कर दिया गया। महिला ने अपने पति के मौत के बाद रोने का ड्रामा भी किया। अपने पति की मौत के बाद वह सोशल मीडिया में किसी से चेट करती रही। इस चेट को परिवार के किसी सदस्य ने देख लिया। इसके बाद उन्हें कुछ शक हुआ। मृतक के भाई अमनदीप ने सात अक्तूबर को ऐलनाबाद के डीएसपी को शिकायत देकर जांच की मांग की गई। उसने आरोप लगाया कि संदीप कुमार की मौत सामान्य नहीं थी उसकी साजिश के तहत हत्या की गई है।
इंस्टाग्राम पर होती थी महिला की बातचीत
पुलिस ने महिला से जब पूछताछ की तो पूरा सच सामने आ गया। पुलिस के अनुसार महिला गांव बालासर निवासी सुभाष से इंस्टाग्राम पर बातचीत करने लगी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। रेखा ने अपने पति संदीप को मारने की साजिश सुभाष के साथ मिलकर रची। इस प्लान में सुभाष का गांव बालासर के संदीप कुमार ने भी साथ दिया, जोकि सिरसा के निजी अस्पताल में कंपाउंडर की नौकरी करता है। उन्होंने साजिश के तहत संदीप कुमार को जहरीला पदार्थ खिलाकर मार दिया।
विज्ञापन
हत्या मामले में महिला रेखा को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में बाकी आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। - ललित कुमार, एसआई, नाथूसरी चोपटा सिरसा।