फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Hundreds of farmers staged a protest at Subhash Chowk

भारत बंद : सुभाष चौक पर सैकड़ों किसानों ने दिया धरना

Tue, 08 Dec 2020 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of farmers staged a protest at Subhash Chowk
भारत बंद के दौरान सुनसान पड़ा भगत सिंह चौक। - फोटो : Sirsa
नए कृषि कानूनों के विरोध में मंगलवार को भारत बंद के दौरान नेशनल हाईवे पर भावदीन टोल प्लाजा और खुईयां मलकाना टोल प्लाजा समेत 20 से ज्यादा स्थानों पर किसानों ने जाम लगाया। जिसकी वजह से नेशनल हाईवे संख्या-9 पर 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक यातायात प्रभावित रहा। शहर में मंडियां और बाजार पूरी तरह से बंद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात रहे। सैकड़ों किसानों ने ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। जिसमें कर्मचारी, श्रमिक, राजनैतिक संगठनों के प्रतिनिधि व कार्यकर्ता भी शामिल रहे।
विज्ञापन

भारत बंद के तहत मंगलवार को सुबह 11 बजे के ट्रैक्टर ट्रॉलियों के साथ सैकड़ों किसानों ने सुभाष चौक पर धरना दिया। इस दौरान काले झंडे के साथ किसानों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। किसान नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कड़े कानूनों पर बोलते हुए मोदी सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताया। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों के हाथों में किसानों की खेती सौंप रही है, जिससे किसान इनकी कठपुतली बनकर रह जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को लेकर सरकार की मंशा ठीक नहीं है, तभी तो बिना किसानों से बात किए सरकार ने तीन काले कानून पास कर दिए जो सरासर किसानों के साथ अन्याय है। उन्होंने कहा जब तक सरकार काले कानूनों को वापिस नहीं लेती तब तक किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। दोपहर तक जब सभी दुुकानें बंद रखी गई तो इसके पश्चात किसानों ने व्यापारियों का सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया।
विज्ञापन

किसानों के लिए की गई लंगर सेवा।
गुरुद्वारा की तरफ से किसानों को चाय व पानी के लिए विशेष प्रबंध किया गया। धरना स्थल पर किसानों के लिए दिन भर चाय की व्यवस्था की गई तो वहीं गुरुद्वारा की तरफ से लगे सेवादारों ने किसानों को लंगर ग्रहण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज मंडी, सब्जी मंडी रही बंद
भारत बंद को लेकर शहर की अनाज मंडी भी पूरी तरह बंद रही। इस दौरान न तो मंडी में कोई किसान अनाज लेकर पहुंचा और न ही मंडी से बाहर कोई अनाज गया। सब्जी मंडी व फ्रूट मंडी भी बंद रही। पेट्रोल पंप भी बंद रहे। रोडवेज ने सुबह दो बजकर 20 मिनट पर चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू की। लेकिन उसमें केवल पांच ही सवारियां थी। पांचों सवारियां फतेहाबाद में उतर गई। इसके बाद सवारियां न मिलने पर बस वापस सिरसा आ गई। इसके बाद 11 बजे तक केवल स्थानीय रूटों पर ही बसें चलाई गई। लेकिन 11 से तीन बजे तक सुरक्षा को लेकर बसें बंद कर दी गई।
किसानों ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग बंद किया
डिंग मंडी। किसान आंदोलन को लेकर जिला के विभिन्न स्थानों पर किसानों ने रोड जाम किया। डिंग रोड़ क्षेत्र के किसानों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर धरना दिया गया और सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

पटवार भवन, बिजली कर्मचारी और रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
किसानों के समर्थन में जिला पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला प्रधान हरीश कुमार छिंपा, जिला महासचिव समरसैन बिश्नोई, तहसील प्रधान रोहताश वर्मा, बंसी लाल, बलदेव गिल, अमन कुमार, विकास, परमजीत, सुभाष चन्द्र, मोहन लाल, राकेश कुमार, होशियार सिंह, सिकंदर, धर्मपाल, श्रवण कुमार, कुलदीप सिंह, रवि कुमार संख्या में पटवारी और कानूनगो मौजूद थे। वहीं रोडवेज कर्मचारियों ने बस स्टैंड और बिजली कर्मचारियों ने सर्कल कार्यालय में प्रदर्शन किया।

सुभाष चौक पर धरना देते किसान।

सुभाष चौक पर धरना देते किसान।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed