फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   hudda sector disconnected electricity due to three month bill

तीन माह का बिल बकाया होने पर हुडा सेक्टर में कनेक्शन काटे, 300 से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें बंद

Thu, 27 Feb 2020 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
hudda sector disconnected electricity due to three month bill
हुडा सेक्टर में लगी स्ट्रीट लाइट्स - फोटो : Sirsa
बिजली निगम ने बिल न भरने पर कनेक्शन काटने का अभियान चलाया हुआ है। मंगलवार शाम को बिजली निगम ने पिछले तीन माह का बिजली का बिल न भरने के कारण सेक्टर 20 पार्ट टू और सेक्टर थ्री के कनेक्शन काट दिए। इससे दोनों सेक्टर में अंधेरा छा गया है। वहीं बुधवार को शहर में करीब 20 उपभोक्ताओं के भी कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बिजली निगम ने मंगलवार शाम को हुडा सेक्टर में स्ट्रीट लाइट्स के कनेक्शन काट दिए। कनेक्शन काटने का कारण बिजली निगम को बिल अदा न करना है। नगर परिषद और हुडा द्वारा नवंबर, दिसंबर और जनवरी माह का बिजली का बिल नहीं जमा किया गया था। जो दो मीटर कनेक्शन काटे गए हैं उन पर करीब एक लाख 26 हजार 192 रुपये का बिजली बिल बकाया था। जिन स्ट्रीट लाइट्स के कनेक्शन काटे गए उनका मीटर सेक्टर 20 पार्ट थ्री के मकान नंबर 1987 के पास था और इसका बिल करीब 56549 रुपये था। जबकि दूसरा सेक्टर 20 पार्ट टू का बिजली कनेक्शन है इसका बिल 69 हजार 643 रुपये था। लेकिन दोनों कनेक्शन बिल की अदायगी न होने पर काट दिए गए। वार्ड के पार्षद सुनील बहल व पूर्व रमेश मेहता ने बताया कि उन्हें कनेक्शन काटने की सूचना मिली है। लोग को पार्कों में सैर करने व सड़क पर सैर करने में दिक्कतें आ रही है। दोनों सेक्टर में अंधेरा छा गया है। चेन स्नैचिंग और चोरी की वारदातें हो सकती है। वे इस मामले को लेकर वीरवार को बिजली निगम से मिलेंगे।
विज्ञापन

हुडा के नाम पर है दोनों मीटर के कनेक्शन
हुडा सेक्टर 20, पार्ट टू और पार्ट थ्री में करीब 719 स्ट्रीट लाइट्स है। लेकिन सेक्टर पार्ट टू और सेक्टर पार्ट थ्री की आधे से ज्यादा स्ट्रीट लाइट्स के कनेक्शन कट गए हैं। इन सेक्टर को हुुडा ने नगर परिषद को सौंप दिए थे। तब से इनके रख रखाव की जिम्मेदारी नगर परिषद के पास है। जानकारी अनुसार हुडा ने नगर परिषद को आठ बिजली कनेक्शन सौंपे थे। इनमें से 6 तो बिजली निगम ने नगर परिषद के नाम कर दिए। जबकि दो बिजली कनेक्शन के बिल अभी भी हुडा एसडीओ के नाम पर ही जा रहे हैं, इसलिए बिजली निगम ने हुडा को बिल भेजे। वहीं बिजली निगम द्वारा बिलों की सूचना को लेकर नगर परिषद ने बिजली निगम को ये दोनों मीटर कनेक्शन उनके नाम पर करने के लिए 13 दिसंबर 2019 को पत्र लिखा। ताकि स्ट्रीट लाइट्स के बिल को वे बिजली निगम से एकाउंट में एडजस्ट करवा सकें। लेकिन ये कनेक्शन नगर परिषद के नाम पर ट्रांर्सफर नहीं किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर नगर परिषद को सौंपे हुए हैं। सभी रख रखाव का काम नगर परिषद का है। स्ट्रीट लाइट्स का बिल भी नप ही अदा करती है।
-अनिल मोर, एसडीओ, इलेक्ट्रिसिटी, हुडा।
हमने बिजली निगम को दोनों कनेक्शन नगर परिषद के नाम पर करने के लिए कई बार पत्र लिखे। अंतिम पत्र 13 दिसंबर 2019 को लिखा गया। ताकि नप के खाते में ये पैसा एडजस्ट किया जा सकें। लेकिन दोनों बिलों के कनेक्शन हुडा के नाम पर है।
-हरभजन सिंह, लाइट्स इंस्पेक्टर, नगर परिषद सिरसा।
बिजली बिल न भरने वालों से रिकवरी की जा रही है। यह पैसा हुडा की ओर बकाया था। इसलिए कनेक्शन काटे गए।
-रणधीर सिंह, एसई, बिजली निगम सिरसा।

कनेक्शन कटने के बाद सेक्टर में छाया अंधेरा।

कनेक्शन कटने के बाद सेक्टर में छाया अंधेरा।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed