फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   HUDA administrater visied sectors

हुडा प्रशासक ने किया सेक्टरों का निरीक्षण

Fri, 11 Dec 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 11 Dec 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
HUDA administrater visied sectors

हुडा प्रशासक आईएएस विजय कुमार ने हुडा ब्लॉकों और सेक्टरों की विकास संबंधी समस्याओं को लेकर लोक निर्माण विश्राम गृह में एक बैठक की। इसमें हुडा एस्टेट अफसर एसडीएम परमजीत सिंह चहल सहित कई अधिकारी शामिल हुए। ब्लॉकों -सेक्टरों निवासियों के प्रतिनिधि के तौर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार के पुत्र अमन चोपड़ा, सिरसा विकास मोर्चा के संयोजक प्रदीप सचदेवा की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने समस्याओं से अवगत कराया।

विज्ञापन


हुडा प्रशासक ने सबसे पहले हुडा ब्लॉकों और सेक्टरों के लिए विभाग की ओर से विशेष तौर पर जारी की गई पांच करोड़ रुपये की राशि के अंतर्गत तैयार की गई विकास योजनाओं की जानकारी ली। फिर उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्याओं के बारे में  प्रतिनिधियों से बातचीत की।
विज्ञापन


युवा भाजपा नेता अमन चोपड़ा ने हुडा ब्लॉकों और सेक्टरों में जारी समस्याएं बताई। उन्होंने विशेष तौर पर ए बी सी डी और ई ब्लॉकों में सडक़ों की दयनीय स्थिति में सुधार लाने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने और और सेक्टरों में सीवरेज की व्यवस्था और गंदे पानी की निकासी के लिए तुरंत प्रभाव से पाइप लाएं डालने पर जोर दिया। सिरसा विकास मोर्चा के  संयोजक प्रदीप सचदेवा ने  ए बी सी डी और ई ब्लॉकों के मकानों पर हुडा विभाग की ओर से निकली गई चार सौ करोड़ से अधिक राशि का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हुडा विभाग के कानून  मंडी टाउनशिप से हुडा के अंतर्गत आए इन क्षेत्रों पर व्यवहारिक नहीं हैं। इसलिए इनके तहत इस क्षेत्र के प्रत्येक मकान पर लाखों रुपयों की निकाली गई रकम नाजायज है जिसे तुरंत प्रभाव से वापस लेकर लोगों  को राहत दी जाए। उन्होंने इस अवसर पर इन पांच रिहायशी ब्लॉकों के विकास और समस्याओं के समाधान के लिए एक विस्तृत मांग पत्र भी हुडा प्रशासक को सौंपा। इस मौके पर  वरुण छाबड़ा, तिलक राज और सुरेश सरपंच ने भी बैठक में क्षेत्र के अनेक मुद्दे उठाए।

    बैठक के बाद  हुडा प्रशासक ने समस्या ग्रस्त ए बी सी डी और ई ब्लॉक का दौरा किया। लोगों ने जलभराव का मुद्दा उठाया तो विजय कुमार ने  रेन हार्वेस्टिंग यूनिट (बोर) करवाने की मांग स्वीकार करते हुए अधिकारियों को कुल अठारह यूनिट बोर के एस्टीमेट बना कर उनके कार्यालय में भिजवाने का आदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व नगर पार्षद राजेश बहिया, भजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष तरुण गुलाटी, महामंत्री मुनीष जिंदल, कालांवाली से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह देसुजोधा, कृष्ण मेहता, अमित गोदरा,  तिलक राज मेहता, ज्ञान मेहता,यश पाल छाबड़ा, अशोक चुघ,अजय वधवा,बिशंबर बब्बर,अशोक नाज,ज्योति कामरा और बब्बी कटारिया,सुभाष मेहता आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed