{"_id":"6a47fafe3cfc01645808b13a","slug":"htet-today-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160958-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट आज : तैयारियां पूरीं, परीक्षा केंद्रों पर वाई-फाई के उपयोग पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट आज : तैयारियां पूरीं, परीक्षा केंद्रों पर वाई-फाई के उपयोग पर प्रतिबंध
Fri, 03 Jul 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा शनिवार को आयोजित होगी। अलग-अलग जिलों से अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए आएंगे। इसको लेकर रोडवेज प्रबंधन, पुलिस प्रशासन व जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
शनिवार को शाम के सत्र में 3910 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। ऐसे में रात के समय परीक्षार्थियों को यातायात सुविधा के लिए परेशान न होना पड़े। इसलिए विशेष बसों का प्रबंधन रहेगा।
पांच जुलाई को रविवार होने के चलते भी बसों को नियमित रूप से चलाया जाएगा ताकि किसी प्रकार की परेशानी परीक्षा देने के लिए आने वालों को न हो। अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी कैमरे, जैमर एवं वीडियोग्राफी की विशेष व्यवस्था रहेगी ताकि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
एडीसी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर बिजली, पेयजल, शौचालय सहित सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर 01666-247538 है।