फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   HTET Exam, 7500 candidates, High Security, Education, Exam, Sirsa

कड़ी सुरक्षा के बीच 7500 ने दी एचटेट की परीक्षा

Sun, 19 Jun 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Sun, 19 Jun 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
HTET Exam, 7500 candidates, High Security, Education, Exam, Sirsa
एचटेट एग्‍जाम - फोटो : Bureau

शहर के 25 केंद्रों पर एचटेट की परीक्षा शनिवार को कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा शुरू होने से एक से डेढ़ घंटे पूर्व ही परीक्षार्थी अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गए थे। भीषण गर्मी में उन्हें काफी देर तक बाहर ही इंतजार करना पड़ा। परीक्षा दो बजे आरंभ हो गई थी और साढे़ चार बजे समाप्त हुई। परीक्षार्थियों के अभिभावकों को इस दौरान कड़ी धूप में इंतजार करना पड़ा। जिले के साढ़े सात हजार परीक्षार्थियों ने पीजीटी के लिए परीक्षा में भाग लिया। इस दौरान काफी संख्या में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। सभी केंद्रों के बाहर धारा 144 लगाई गई थी।

विज्ञापन


पीजीटी की एचटेट परीक्षा शनिवार को 25 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। पुलिस कर्मी सुबह 10 बजे ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए थे। गुप्तचर कर्मी सभी केंद्रों को दौरा करते रहे। अभिभावकों को परीक्षा केंद्र से काफी दूरी पर रोक दिया गया। सिरसा में परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। शहर के 25 परीक्षा केंद्रों पर 7551 परीक्षार्थियों ने परीक्षा देनी पर काफी संख्या में गैर हाजिरी भी देखी गई।
विज्ञापन


एचटेट लेवल तीन की परीक्षा आज सख्त पहरे के बीच सिरसा जिला के सभी 25 परीक्षा केंद्रों में दोपहर दो बजे शुरू हो गई। इससे पहले हरियाणा बोर्ड द्वारा एक घंटे पहले केंद्र में प्रवेश करने देने और परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले प्रवेश बंद किए जाने के सख्त निर्देशों को देखते हुए विभिन्न गांवों में रहने वाले परीक्षार्थी डेढ़ घंटे पहले ही परीक्षा केंद्र के बाहर पहुंच गए, लेकिन उन्हें परीक्षा केंद्र में जाने के लिए एक बजे तक कड़ी धूप में खड़े होकर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूते, मोजे, बेल्ट उतरवा कर बाहर रखवाए
पूर्व में प्रश्न पत्र के लीक होने या अंदर तक नकल ले जाने के मामलों पर संज्ञान लेते हुए इस बार परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस कर्मियों ने परीक्षार्थियों की कड़ी जांच की, जिसके तहत परीक्षार्थियों के बेल्ट, जूते और यहां तक कि जुराबें तक उतरवा दीं और बाहर ही रखवा ली। परीक्षा केंद्र के अंदर केवल पेन, एडमिट कार्ड तथा पहचान पत्र ही ले जाने दिया गया। इसके अतिरिक्त पर्स, चूडिय़ां, मंगलसूत्र छोड़कर अन्य किसी भी प्रकार की गले में पहनने वाली माला को भी उतरवाकर बाहर रखवा लिया गया।

गेट से ही शुरू हुई वीडियोग्राफी
परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार से ही परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी का काम शुरू कर दिया गया। इस दौरान परीक्षार्थी, उसके पहचान पत्र, एडमिट कार्ड की भी वीडियोग्राफी की गई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में प्रत्येक परीक्षार्थी की परीक्षा शुरू होने तथा परीक्षा खत्म होने से पहले दो बार बायोमैट्रिक हाजिरी भी लगवाई गई। दोपहर दो से साढे चार तक चलने वाली इस परीक्षा को नकल रहित करवाने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्र के आसपास किसी को भी फटकने नहीं दिया और हर परीक्षा केंद्र पर पुलिसकर्मियों का सख्त पहरा बना रहा।

साढे़ 12 बजे परीक्षा केंद्रों को भेजे प्रश्न पत्र
शनिवार की परीक्षा के लिए डीईओ कार्यालय में कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया, जिस पर कहीं भी नकल होने या प्रश्न पत्र के आउट होने की सूचना दी जा सकती थी। कंट्रोल रूम से दोपहर 12:30 बजे प्रश्न पत्र तथा ओएमआर शीटों के बंडलों को ट्रेजरी ऑफिस भेजा गया, जहां से बोर्ड अधिकारियों व परीक्षा केंद्र के एक अधिकारी के साथ पुलिस जवानों के कड़े पहरे के बीच परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना किया गया।

14 फ्लाइंग टीमों ने किया केंद्रों का निरीक्षण
परीक्षा केंद्र की समयावधि में प्रत्येक परीक्षा केंद्र की जांच के लिए प्रशासन द्वारा कुल 14 फ्लाइंग टीमों गठित की गई थी। इनमें से डीसी, एडीसी, एसपी, एसडीएम, सीटीएम, डीएसपी, डीईओ तथा खंडों के बीईओ की फ्लाइंग शामिल रही। इन फ्लाइंग टीमों ने समय-समय पर विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए परीक्षार्थियों की भी जांच की।

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर लगाए जैमर
नकल रहित परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र में जैमर भी लगाए गए ताकि कोई भी व्यक्ति मोबाइल फोन का प्रयोग ही न कर पाए जो कि परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले से शुरू होकर ओएमआर शीट जमा करवाने के 10 मिनट बाद तक चालू रहे। परीक्षा की चेकिंग के लिए बनाई फ्लाइंग टीम ने भी परीक्षा समय के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तो वहीं परीक्षार्थियों की भी जांच की। परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की गहन चेकिंग व नकल रोकने के लिए सभी 25 परीक्षा केंद्रों पर पहरेदारी के लिए एक महिला तथा सात पुरुष पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मियों ने परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में किसी भी व्यक्ति को खड़ा नहीं होने दिया।


हुई वीडियोग्राफी
एचटेट की परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी की गई। सभी केंद्रों पर वीडियोग्राफी के प्रबंध किए गए थे। परीक्षा के दौरान सभी कमरों में वीडियोग्राफी हुई। परीक्षार्थी, उसके पहचान पत्र, एडमिट कार्ड की भी वीडियोग्राफी की गई। इसके अलावा सभी परीक्षार्थियों के फिंगर प्रिंट भी बॉयोमैट्रिक मशीन से लिए गए हैं ताकि नियुक्ति के समय उनका मिलान किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed