फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   HSEB Worker Union protested against SDO

Sirsa News: एसडीओ के खिलाफ एचएसईबी वर्कर यूनियन ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Oct 2025 09:53 PM IST
विज्ञापन
HSEB Worker Union protested against SDO
सिरसा।सिरसा। सिटी सब डिवीजन धरना प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी। संघ
सिरसा। सिटी सब डिवीजन में कार्यरत दो जेई राजेश कुमार और मदन लाल को एक अक्तूबर को एसडीओ सिटी रमेश कुमार ने बिना किसी शिकायत व अकारण सब डिवीजन से रिलीव कर दिया। इसके कारण सब डिवीजन कर्मचारियों में भारी रोष पैदा हो गया और उन्होंने शनिवार को धरना देकर रोष का इजहार किया।
विज्ञापन

हालांकि, इस विषय पर यूनियन पदाधिकारियों ने एसडीओ रमेश कुमार से बातचीत की तो एसडीओ किसी प्रकार की शिकायत या कारण यूनियन पदाधिकारियों को स्पष्ट नहीं कर पाए और सिर्फ दबाव होने का बहाना बनाकर बचते नजर आए। यूनियन ने 01 अक्टूबर को ही चेतावनी पत्र दे दिया था कि यदि आप बिना किसी आदेश के जानबूझकर दोनों जेई को रिलीव करते हो तो यूनियन आपके खिलाफ आंदोलन का रुख करेगी।
विज्ञापन

नोटिस देने के बाद भी राजेश जेई और मदन लाल जेई को रिलीव कर दिया, जबकि पूरे सिरसा सर्कल में विभिन्न पदों पर बहुत से कर्मचारी टेंपरेरी ऑर्डर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके साथ-साथ कर्मचारियों की भारी कमी के कारण बहुत से कर्मचारी अपनी सीट या कार्य से हटकर अन्य सीटों पर टेम्प्रेरी बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम का कार्य कर्मचारियों की कमी होने के बावजूद चल रहा है, लेकिन किसी अन्य सबडिवीजन या डिवीजन के किसी और कर्मचारी को रिलीव नहीं किया गया और द्वेष भावना व सिर्फ दबाव का बोलकर अनैतिक तरीके से राजेश व मदन लाल जेई को रिलीव किया गया है। इसका यूनियन विरोध करती है और निगम को चेतावनी देती है कि जब तक दोनों कर्मचारियों के रिलिविंग ऑर्डर रद्द नहीं किए जाते, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर सतिंद्रर मोंगा, सुरेश मंगल, देवीलाल बिरला, सीताराम, सत्यदेव, कुलदीप सोनी, उमाशंकर, रामपाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed