फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   hot season like june

Sirsa News: अक्तूबर में जून जैसी गर्मी, 36 डिग्री पर अटका पारा

Sun, 04 Oct 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 04 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
hot season like june
फोटो - 40, 41
विज्ञापन

- दिन में तेज धूप से लोग बेहाल, रात को ठंड का एहसास
- सरसों की बिजाई के लिए किसान कर रहे तापमान गिरने का इंतजार

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अक्तूबर शुरू हो चुका है पर मौसम अब भी गर्म बना हुआ है। दिन में तेज धूप से लोगों को जून जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। सुबह और रात को हल्की ठंड महसूस होने लगी है। दिन-रात के तापमान में बड़ा अंतर है।
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले तीन से चार दिन अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिन और रात के तापमान में करीब 13-14 डिग्री का अंतर आम जनजीवन को प्रभावित कर रहा है।
विज्ञापन

दोपहर में तेज धूप के कारण बाजारों और खुले स्थानों पर गर्मी परेशान कर रही है। सुबह-शाम तापमान कम होने से बच्चों और बुजुर्गों को बदलते मौसम से तालमेल बैठाने में कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग सर्दी-जुकाम और वायरल जैसी मौसमी दिक्कतों को लेकर सावधानी बरत रहे हैं। मौसम के इस मिजाज का असर खेतों पर भी दिख रहा है। जिले में रबी फसलों की बोआई की तैयारियां तेजी से चल रही हैं।
सरसों की बिजाई में देरी
किसान ग्वार, मूंगफली और मूंग जैसी फसलें निकालने के बाद खेत तैयार कर रहे हैं लेकिन सरसों की बिजाई को लेकर अभी असमंजस की स्थिति है। दिन का तापमान अधिक होने के कारण किसान अनुकूल मौसम का इंतजार कर रहे हैं। गांव शेरपुरा के किसान राकेश, पवन और सुभाष सिंवर ने अपनी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि अगर तापमान कम नहीं हुआ तो सरसों की फसल उगने में दिक्कत होगी।

आगामी दिनों का मौसम पूर्वानुमान
किसानों का कहना है कि फसल उग भी गई तो दिन-रात के तापमान का बदलाव वह सह नहीं पाएगी। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, 6 अक्तूबर को अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहेगा। 7 और 8 अक्तूबर को यह 35 डिग्री के आसपास रह सकता है। इस अवधि में न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed