{"_id":"5fc7ce548ebc3e9baf5cf8c6","slug":"honeytrap-case-filed-against-jjp-leader-and-woman-sirsa-news-rtk584744856","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनीट्रैप : जजपा नेता व युवती खिलाफ के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनीट्रैप : जजपा नेता व युवती खिलाफ के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
युवकों से दोस्ती के बाद अपने जाल में फांसकर ब्लैकमेल करने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने युवक की शिकायत पर एक युवती व निर्मल सिंह मलड़ी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के बाद इस मामले में युवती के अलावा मलड़ी निवासी निर्मल सिंह को आरोपी बनाया है। बता दें कि निर्मल सिंह मलड़ी सिरसा से जजपा के टिकट पर लोकसभा व कालांवाली से विधानसभा चुनाव लड़ चुका है।
रोड़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में मलड़ी निवासी गुरप्रीत के अनुसार 1 अगस्त को जजपा नेता निर्मल सिंह मलड़ी ने उसे अपने घर बुलाकर भिवानी निवासी युवती से परिचय करवाया। उसके बाद युवती ने उससे फोन पर बातें करना शुरू कर दिया। आरोप है कि 16 अगस्त को जजपा नेता निर्मल सिंह ने उसे फोन कर कहा कि लड़की के भाई बहुत बदमाश हैं, वे उसे जान से मार देंगे। इसके बाद निर्मल सिंह ने दोबारा फोन कर कहा कि उसने युवती के भाइयों को राजी कर लिया है। उक्त लोग क्रेटा गाड़ी की मांग कर रहे हैं। लेेकिन गुरप्रीत ने गाड़ी देने से मना कर दिया तो जजपा नेता निर्मल सिंह ने 8 लाख रुपये मांगने शुरू कर दिए। गुरप्रीत का आरोप है कि पैसे न देने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी भी दी गई। आरोप है कि निर्मल सिंह ने युवती के माध्यम से उसके खिलाफ महिला थाना में झूठी शिकायत दर्ज करवाकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवा दिया। आरोप ये भी है कि निर्मल सिंह ने इससे पहले भी उक्त युवती के माध्यम से रोड़ी निवासी एक अन्य व्यक्ति से करीब 35 लाख रुपये हड़प लिए थे। बता दें कि इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर युवती व अन्य के बीच बातचीत की ऑडियो व एक शपथ पत्र वायरल हुआ था, जिसमें गुरप्रीत से समझौता करवाने की एवज में पैसे मांगने की बातचीत हुई थी।
ये था मामला
कुछ माह पहले भिवानी की एक युवती ने रोड़ी व मलड़ी निवासी दो लोगों पर सिरसा के होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। उसके बाद नरदेव सिंह व गुरप्रीत सिंह के खिलाफ सिरसा के महिला थाना मेेें केस दर्ज किया गया था। इस मामले को लेकर रोड़ी व मलड़ी के कुछ लोगों ने एसपी से मिलकर मामले की जांच करने की मांग की थी। मामले की जांच डीएसपी जगदीश जोशी को सौंपी गई। जांच में सामने ये भी आया था कि उक्त युवती ने कई लोगों को अपने जाल में फांसकर लाखों रुपये ऐंठे हैं।
विज्ञापन
कोट
गुरप्रीत सिंह की शिकायत पर पुलिस ने भिवानी की युवती व निर्मल सिंह मलड़ी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
- राजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी रोड़ी।