फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Honeypreet tweeted on Deramukhi's acquittal, said she had faith in the judiciary

Sirsa News: डेरामुखी के बरी करने पर हनीप्रीत ने किया ट्वीट, बोली न्यापालिका पर विश्वास था

Thu, 30 May 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 30 May 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Honeypreet tweeted on Deramukhi's acquittal, said she had faith in the judiciary
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। णजीत सिंह हत्याकांड में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को बरी करने पर डेरा प्रेमियों में खुशी का माहौल है। डेरा मुखी की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत ने एक्स पर इससे संबंधित एक पोस्ट को रीट्वीट किया है। लिखा है- पूज्य गुरु जी हाइकोर्ट से बरी, हमें न्यायपालिका पर विश्वास था, हमें न्याय मिला है। उनके रीट्वीट का जवाब भी डेरा समर्थक दिल खोलकर दे रहे हैं।

डेरे के अनुयायी से लेकर मैनेजमेंट तक को विश्वास है कि सभी केसों में डेरा प्रमुख बरी होंगे। आगामी छह माह में उन मामलों में भी फैसले आएंगे। अनुयायियों के इस जोश का राजनीतिक पार्टियां भी लाभ उठाने की कोशिश करती नजर आईं। सिरसा से कांग्रेस नेता राजकुमार शर्मा ने रामरहीम को पूज्य गुरुजी कहकर संबोधित करते हुए खुशी जताई। इसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि कांग्रेस के प्रत्याशी को सिरसा में समर्थन करने की पहले दिन से चर्चाएं थीं।
विज्ञापन




वहीं दूसरी ओर अंबाला से एंटी टेररिस्ट फ्रंड इंडिया व विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत किया। शांडिल्य ने कहा कि भले ही फैसले में देरी हुई हो लेकिन हाईकोर्ट ने दूध का दूध और पानी का पानी करते हुए यह साबित किया कि सच्चाई परेशान हो सकती है पराजित नहीं। उन्होंने कहा कि वह डेरे से जुड़े हुए नहीं हैं, लेकिन पहले दिन से कह रहे हैं कि डेरामुखी पर लगाए आरोप झूठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, फैसला आने के बाद पत्रकार रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने रणजीत सिंह के बेटे से फोन पर बातचीत की। अंशुल ने उनकी लड़ाई में हर कदम साथ रहने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed